Redmi Note 16 Pro Plus लॉन्च होगा 200MP कैमरा के साथ! बड़ी जानकारी आई सामने

शाओमी सब-ब्रांड रेडमी ने अगस्त महीने में चीन में ‘नोट 15’ सीरीज को पेश किया था। इस सीरीज Redmi Note 15, Note 15R, Note 15 Pro और Note 15 Pro+ मॉडल लॉन्च हो चुके हैं। रेडमी नोट 15 सीरीज इंडिया लॉन्च का इंतजार अभी किया ही जा रहा है कि Redmi Note 16 series की डिटेल्स भी सामने आने लगी है। चाइना से आए एक ताजा लीक में रेडमी नोट 16 सीरीज के स्मार्टफोंस के कैमरा सेंसर की जानकारी दी गई है जो फोटोग्राफी में दमदार होंगे।
अपकमिंग रेडमी फोन की जानकारी चीनी टिपस्टर स्मार्टपिकाचू द्वारा शेयर की गई है। माइक्रोब्लागिंग साइट वेइबो पर पोस्ट करते हुए दावा किया गया है कि इस अपकमिंग रेडमी नोट सीरीज के स्मार्टफोन 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च हो सकते हैं। यहां फोन मॉडल्स का नाम तो नहीं बताया गया है लेकिन अनुमान है 200MP Camera Redmi Note 16 Pro और Note 16 Pro+ में देखने को मिल सकता है।
गौरतलब है कि मौजूदा Redmi Note 15 Pro में कंपनी ने 50MP Sony LYT600 मेन सेंसर लगाया है। वहीं Redmi Note 15 Pro+ में 50MP Light Fusion 800 मेन सेंसर मौजूद है। ऐसे में रेडमी नोट 60 प्रो और 60 प्रो+ में 200 मेगापिक्सल का कैमरा देना वाकई में बड़ी अपग्रेड माना जाएगा जो रेडमी फैंस को भी काफी पसंद आने वाला है।
सीरीज के बेस मॉडल यानी रेडमी नोट 16 5जी फोन में 200एमपी कैमरा मिलने की उम्मीद कम ही है। इस मोबाइल को कंपनी 50 मेगापिक्सल ओआइएस सेंसर के साथ लॉन्च कर सकती है। इस साल लॉन्च हुए रेडमी नोट 15 का कैमरा भी कंपनी ने औसत ही दिया था। इसमें 50MP Light Fusion 400 + 2MP डेप्थ सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप और 8MP सेल्फी कैमरा मिलता है। इसे बहुत प्रभावशाली तो नहीं, ऐवरेज ही माना जाएगा।
रेडमी नोट 16 सीरीज को लेकर फिलहाल अन्य जानकारियां सामने नहीं आई है। स्मार्टपिकाचू द्वारा शेयर की गई पोस्ट के अनुसार अपकमिंग रेडमी नोट 16 स्मार्टफोंस के साथ ही रियलमी कंपनी भी मिड-रेंज में 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन लेकर आएगी। अनुमान है कि इसे Realme 16 Pro series के तौर पर पेश किया जा सकता है। बहरहाल अभी दोनों ब्रांड्स की ‘नोट 16 सीरीज’ से जुड़ी अन्य डिटेल्स सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।
Redmi Note 15 Pro और 15 Pro+ 5G फोन की बात करें तो इनमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.83-इंच की कर्व्ड ओएलइडी स्क्रीन दी गई है जो 3200निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। रेडमी नोट 15 प्रो+ Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन बनकर आया था। वहीं नोट 15 प्रो में MediaTek Dimensity 7400-Ultra प्रोसेसर दिया गया है। ये दोनों रेडमी फोन एंड्रॉयड आधारित Xiaomi HyperOS 2 पर काम करते हैं।
बैटरी और चार्जिंग के मामले में दोनों फोन में 7000mAh बैटरी दी गई है। इनमें से Note 15 Pro+ 90W फास्ट चार्जिंग+22.5W रिवर्स चार्जिंग वाला है और Note 15 Pro 45W फास्ट चार्जिंग+22.5W रिवर्स चार्जिंग के साथ आता है। ड्यूरेबिलिटी के लिहाज Redmi Note 15 Pro और Redmi Note 15 Pro Plus 5G को IP66+ IP68+IP69+IP69K डस्ट और वॉटरप्रूफ सर्टिफिकेशन मिला है। यानी यह फोंस हाई-टेम्परेचर और हाई-प्रेशर वाटर जेट्स को भी झेल सकते हैं।