Redmi Smart Band Pro भारत में जल्द होगा लॉन्च, Xiaomi के ऑफिशियल पोस्टर से हुआ कंफर्म

Join Us icon

Xiaomi ने कुछ महीने पहले चीन और ग्लोबल मार्केट में Redmi Smart Band Pro और Redmi Watch 2 Lite लॉन्च किए थे। Redmi Smart Band Pro फिटनेस बैंड को यूरोप में 59 यूरो (करीब 5,000 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया है। अब टिपस्टर मुकुल शर्मा ने दावा किया है कि Redmi Smart Band Pro जल्द ही इंडिया में लॉन्च होना है। संभव है कि यह फ़िटनेस बैंड भारत में 30 नवंबर को Redmi Note 11T 5G स्मार्टफोन के साथ पेश किया जा सकता है। Redmi Smart Band Pro फिटनेस बैंड पिछले साल लॉन्च किए Redmi Smart Band का सक्सेसर होगा। इस फिटनेस बैंड की सीधी टक्कर Huawei Watch Fit और Samsung Galaxy Fit से होनी है।

Redmi Smart Band Pro फिटनेस को लॉन्च से पहले शाओमी की अपकमिंग Redmi Accessories Bonanza सेल के पोस्टर में स्पॉट किया गया है। यह सेल रेडमी की वेबसाइट पर 13 नवंबर से 14 नवंबर के बीच आयोजित होगी। इस पोस्टर से कंफर्म होता है कि Redmi Smart Band Pro फिटनेस बैंड भारत में जल्द होने जा रहा है।

Redmi Smart Band Pro

Redmi Smart Band Pro के स्पेसिपिकेशन्स

Redmi Smart Band Pro फिटनेस बैंड में 1.47-इंच (194×368 पिक्सल) AMOLED टच डिस्प्ले दी जाएगी। इस डिस्प्ले की ब्राइटनेस 450 निट्स है। यह फिटनेस बैंड को Xiaomi Wear/Xiaomi Wear Lite ऐप की मदद से Android 6.0 या iOS 10.0 और उससे ऊपर के डिवाइसेस के साथ कनेक्ट किया जा सकता है। रेडमी के इस बैंड में 200mAh की बैटरी दी जाएगी जो सिंगल चार्ज में 14 दिनों तक की बैटरी लाइफ ऑफर करता है। इसके साथ ही पावर सेविंग मोड में यह 20 दिनों तक का बैटरी ऑफर करता है। Redmi Smart Band Pro में 6-एक्सिस सेंसर, PPG हार्ट रेट सेंसर और लाइट सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह बैंड 5ATM सर्टिफिकेशन, Bluetooth v5 और Apollo 3.5 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : iQoo Z5 Cyber Grid Edition स्मार्टफोन 64MP कैमरा, Snapdragon 778G 5G प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें कीमत

redmi-smart-band-pro
रेडमी का यह फिटनेस बैंड हार्ट रेट मॉनीटरिंग, SpO2 मॉनीटरिंग और स्लीप क्वालिटी ट्रैकिंग के साथ लॉन्च किया गया है। इस फिटनेस बैंड में आउटडोर रनिंग, आउटडोर साइक्लिंग, ट्रेडमिल, HIIT, जंपिंग रोप, रोविंग मशीन जैसे फिटनेस मोड का सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही रेडमी के इस फिटनेस बैंड में ब्रीथिंग एक्सरसाइज, मैन्सुअल ट्रैकिंग जैसे फीचर भी दिए गए हैं। Redmi Smart Band Pro बैंड में म्यूजिक कंट्रोल, वेदर फोरकास्ट, नोटिफिकेशन अलर्ट, DND इनकमिंग अलर्ट, टाइमर और स्टॉप वॉच जैसे फीचर दिए गए हैं। यह भी पढ़ें : Redmi Note 11T 5G भारत में 30 नवंबर को होगा लॉन्च, जानें क्या होगी स्पेसिफिकेशन्स और कीमत

शाओमी भारत में Redmi Smart Band Pro को अफोर्डेबल क़ीमत में लॉन्च कर सकता है। यह फ़िटनेस बैंड सिंगल ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। संभव है कि भारत में यह बैंड और भी कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है JioPhone Next?

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here