
इस साल की शुरूआत में शाओमी रेडमी ने अपनी ‘टर्बो’ सीरीज को पेश करते हुए Redmi Turbo 4 लॉन्च किया था। यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन था जो Dimensity 8400-Ultra प्रोसेसर पर आया था। वहीं अब कंपनी इस स्मार्टफोन का सक्सेसर लाने की तैयारी कर रही है। Redmi Turbo 5 जल्द चीन में लॉन्च हो सकता है। ब्रांड की ओर से हालांकि अभी इस फोन की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन लीक में रेडमी टर्बो 5 की बैटरी व अन्य अहम डिटेल्स सामने आई है।
Redmi Turbo 5 से जुड़ा यह नया लीक डिजिटल चैट स्टेशन द्वारा शेयर किया गया है। टिपस्टर के मुताबिक टर्बो 5 रेडमी का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन बन सकता है। लीक के अनुसार रेडमी टर्बो 5 में 9,000mAh से भी बड़ी बैटरी दी जा सकती है। अभी तक कोई भी शाओमी या रेडमी ब्रांड का मोबाइल इतनी बड़ी बैटरी के साथ मार्केट में नहीं लाया गया है। इस लीक में बताया गया है कि तगड़ी बैटरी के साथ ही Redmi Turbo 5 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक भी सपोर्ट करेगा।

बताते चलें कि इससे पहले वाले वर्जन Redmi Turbo 4 को कंपनी ने 6,550mAh Battery से लैस कर बाजार में उतारा था। चार्जिंग के लिए इस मोबाइल में 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई थी। यानी पावर बैकअप के लिए मामले में ग्राहकों को अपकमिंग रेडमी फोन में बड़ी अपग्रेड मिलने वाली है। रेडमी टर्बो 5 में वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा या नहीं, इस बारे में अभी कुछ पुख्ता नहीं हो पाया है।
रेडमी टर्बो 5 की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। गौरतलब है कि यह मोबाइल चिपसेट अभी मीडियाटेक द्वारा पेश नहीं किया गया है। इसे आने वाले दिनों में अनविल किया जा सकता है। लीक की मानें तो डाइमेंसिटी 8500 अल्ट्रा ARM A725 आर्किटेक्चर पर बना होगा और 3.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकेगा।

रेडमी टर्बो 4 की बात करें तो इस स्मार्टफोन के डुअल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.5 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony LYT600 OIS सेंसर और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है। वहीं फ्रंट पर 20एमपी सेल्फी सेंसर लगाया गया है। उम्मीद कर सकते हैं कि रेडमी टर्बो 5 स्मार्टफोन भी 50MP OIS डुअल बैक पैनल के साथ मार्केट में एंट्री लेगा। इसमें नया और अपग्रेड Sony LYT सेंसर देखने को मिल सकता है।
लीक्स की मानें तो अपकमिंग Redmi Turbo 5 5G फोन मैटल फ्रेम पर बनाया जाएगा जिसके साथ IP68+IP69 रेटिंग भी मिलेगा। इस फोन को 1.5K रेजोल्यूशन वाली फ्लैट स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है जो OLED LTPS पैनल पर बनी होगी। रेडमी टर्बो 4 16जीबी रैम पर आया था, रेडमी टर्बो 5 भी 16GB RAM वाला 5जी फोन बनकर मार्केट में एंट्री ले सकता है। बहरहाल फिलहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च डिटेल्स सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।










