शाओमी ला रही है बेहद ही ता​कतवर स्मार्टफोन रेडमी एक्स, 15 फरवरी को होगा लॉन्च

Join Us icon

शाओमी ने हाल ही में रेडमी ब्रांड के तहत रेडमी नोट 7 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। रेडमी ब्रांड के तहत लॉन्च होने वाला यह पहला स्मार्टफोन था ​जो फिलहाल चीनी बाजार में सेल के लिए उपलब्ध है। रेडमी नोट 7 कपंनी का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो 48 मेगापिक्सल कैमरे के साथ आता है। रेडमी नोट 7 के लॉन्च के बाद से ही खबरे आ रही थी कि कंपनी इस फोन का एक और वर्ज़न रेडमी नोट 7 प्रो नाम के साथ लॉन्च करेगी। लेकिन रेडमी नोट 7 प्रो की खबरों के बीच रेडमी सीरीज़ के एक और नए स्मार्टफोन ‘रेडमी एक्स’ की जानकारी सामने आ गई है।

शाओमी ने की ‘मी डेज़’ की शुरूआत, 5,000 रुपये तक सस्ते मिलेंगे कंपनी के स्मार्टफोन

शाओमी रेडमी सीरीज़ का एक और नया स्मार्टफोन रेडमी एक्स नाम के साथ सामने आया है। रेडमी के इस स्मार्टफोन को गिज़मोचाइना ने चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर देखा है। वेईबो पर एक ईमेज पोस्ट शेयर की गई है, जिसमें रेडमी एक्स के लॉन्च की जानकारी दी गई है। इस ईमेज में Redmi X के साथ ही फोन लॉन्च की तारीख लिखी गई है। शाओमी व रेडमी की ओर से हालांकि अभी तक रेडमी सीरीज़ के किसी भी नए फोन के लॉन्च की खबर नहीं दी गई है लेकिन इस ईमेज पोस्ट के अनुसार रेडमी एक्स आने वाली 15 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा।

redmi x leak might launch on 15 february with in display fingerprint sensor in hindi

रेडमी एक्स की लॉन्च डेट के साथ ही इस ईमेज पर चीनी भाषा में लिखा गया है कि यह फोन इन-​डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। शाओमी की ओर से रेडमी एक्स को लेकर कोई भी ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है लेकिन वेईबो पर ईमेज टीज़र शेयर होने से माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही इस फोन से पर्दा उठा देगी। रेडमी ब्रांड की बात करें तो इसके तहत अभी तक​ सिर्फ रेडमी नोट 7 स्मार्टफोन ही लॉन्च किया गया है।

xiaomi redmi note 7 note 7 pro redmi go to launch in india in february in hindi

शाओमी इंडिया के एमडी और ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने पिछले हफ्ते ही अपने ट्वीटर हैंडल के जरिये बताया है कि कंपनी जल्द ही भारत में भी रेडमी नोट 7 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रेडमी नोट 7 में 19:9.5 आसपेक्ट रेशियो वाली 6.3-इंच की नॉच डिसप्ले दी गई है जो गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है। रेडमी नोट 7 में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। मेन सेंसर 48-मेगापिक्सल का है जो एफ/1.8 आर्चपर के साथ आता है। वहीं दूसरा सेंसर 5-मेगापिक्स्ल का दिया गया है। फ्रंट कैमरा 13-मेगापिक्सल का है।

रियलमी सी1 हुआ और भी एडवांस, कंपनी ने लॉन्च किए दो नए मॉडल

शाओमी रेडमी नोट 7 6जीबी रैम के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर रन करता है। फोन के पिछले पैनल में फिंगरप्रिंट स्कैनर है और यह फेस अनलॉक सपोर्ट भी है। वहीं कंपनी ने रेडमी नोट 7 को फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000 एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ पेश किया है। उम्मीद है कि रेडमी नोट 7 के इंडिया लॉन्च के साथ ही शाओमी जल्द ही रेडमी एक्स को भी अंर्तराष्ट्रीय मंच पर पेश कर देगी। कंपनी की ओर से जानकारी न दिए जाने तक रेडमी एक्स की उपस्थिति को पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here