लॉकडाउन पीरियड में जानें कौन सी कंपनी दे रही है क्या फायदा, Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/12/voda-jio-airtel.jpg

Coronavirus का प्रकोप भारत देश में बढ़ता जा रहा है। इस महामारी के खतरे को भांपते हुए कल रात देश के प्रधानमंत्री ने संपूर्ण भारत में लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। 21 दिनों के लिए देश को बंद कर दिया गया है जो 14 अप्रैल तक चलेगी। लॉकडाउन के तहत सभी तरह की कंपनियां व दफ्तर बंद रखे जाएंगे। सरकार ने भी कंपनियों को सलाह दी है कि वह अपने एम्प्लॉई को ‘वर्क फ्रॉम होम’ करने की हिदायत दें। ‘वर्क फ्रॉम होम’ के चलते देश में इंटरनेट की बेहतर कनेक्टिविटी और फास्ट सर्विस भी आवश्यक है, और इसी समस्या को समझते हुए देश की टेलीकॉम व ब्रॉडबैंड कंपनियों ने कई नए प्लान्स पेश किए हैं। आगे हमनें ऐसे ही प्लान्स की लिस्ट बनाई हैं जो Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea ने अपने ग्राहकों के लिए खासतौर पर ‘लॉकडाउन’ पीरियड के लिए लॉन्च किए हैं।

Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea जैसी देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियाों ने अपने कस्टमर्स को वर्क फ्रॉम होम के दौरान इंटरनेट स्पीड कम नहीं होने का भरोसा दिया है। इन कंपनियों की ओर से कुछ नए प्लान्स पेश किए गए हैं तो कुछ पुराने प्लान्स में अधिक इंटरनेट डाटा जैसे बेनि​फिट दिए जा रहे हैं। ये प्लान्स कुछ इस प्रकार हैं :

Reliance Jio

रिलायंस जियो ने एक नया प्लान पेश किया है जिसे ‘Work From Home Pack’ का नाम दिया गया है। यह एक प्रीपेड प्लान है जिसके नाम से ही समझा जा सकता है कि जियो खास तौर पर लॉकडाउन के दौरान घर से काफ करने वाले यूजर्स के लिए इस प्लान को बनाया है। इस प्लान की कीमत 251 रुपये है। प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो जियो की ओर से यूजर्स को हर दिन 2 जीबी 4जी इंटरनेट डाटा दिया जा सकता है। Jio का यह 251 रुपये वाला प्लान 51 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। कंपनी ने साफ किया है कि दिन में 2जीबी डाटा खत्म होने के बाद भी 64kbps की स्पीड पर इंटरनेट काम करता रहेगा।

Airtel

एयरटेल के पास ऐसे तीन प्लान हैं जो हर दिन 2 जीबी इंटरनेट डाटा देते हैं। ये प्लान 298 रुपये, 349 रुपये और 449 रुपये के हैं। सबसे पहले 298 रुपये वाले प्लान की बात करें तो यह प्लान 28 दिनों वेलिडिटी के साथ आता है। इसी तरह एयरटेल के 349 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों के लिए डाटा के साथ वॉयस कॉलिंग भी फ्री मिल रही है और Airtel अपने 449 रुपये वाले प्लान को 56 दिनों की वेलिडिटी के साथ उपलब्ध करा रही है। इस प्लान में भी 2जीबी प्रतिदिन डाटा के साथ फ्री कॉलिंग और हर दिन 100एसएमएस की सुविधा यूजर्स को दी जा रही है।

Vodafone Idea

वोडाफोन आइडिया की ओर से भी कंपनी के नए प्रीपेड यूजर्स को डबल डाटा दिया जा रहा है। कंपनी की ओर से 299 रुपये और 449 रुपये के दो प्लान पेश किए गए हैं जो यूजर्स को हर दिन 2 जीबी 4जी इंटरनेट डाटा दे रहे हैं। कंपनी के 299 रुपये वाले प्लान की बात करें तो यह प्लान 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। वहीं वोडाफोन आइडिया के 449 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 84 दिनों की वेलिडिटी मिल रही है।