जल्दी खत्म होता है आपका डाटा, तो आज ही लें 300GB तक डाटा वाले Jio के ये प्लान

इस समय इंडियन टेलीकॉम मार्केट में सबकी फेवरेट कंपनी Reliance Jio को देखकर कहा जा सकता है कि बीते कुछ महीनों में कंपनी का झुकाव पोस्टपेड यूजर्स तरफ बढ़ा है। कंपनी की कोशिश है कि वह प्रीपेड के साथ ही पोस्टपेड यूजर्स को अपनी ओर ज्यादा से ज्यादा संख्या में खींच सके। इसी को देखते हुए कंपनी पोस्टपेड यूजर्स को भी बेस्ट बेनिफिट के साथ शानदार प्लान ऑफर कर रही है। अगर आप भी डेली इस्तेमाल के दौरान डाटा का ज्यादा यूज करते हैं तो जियो के पास इस वक्त कुल 6 पोस्टपेड प्लान हैं, लेकिन यहां हम आपको कंपनी के टॉप 3 पोस्टपेड प्लान के बारे में बता रहे हैं, जिसमें आपको 300 GB तक डाटा मिलेगा। इतना ही नहीं डाटा के अलावा इन प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ नेटफ्लिक्स और प्राइम विडियो जैसे पॉपुलर ओटीटी ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। आइए जानते हैं इन प्लान के बारे में…
399 रुपए वाला जियो का प्लान
रिलायंस जियो के 399 रुपये वाले इस प्लान में 75 जीबी डाटा पूरे बिल साइकिल के लिए मिलता है। इस प्लान में डाटा खत्म होने के बाद 10 रुपए प्रति जीबी का चार्ज आपके बिल में लगकर आता है। इतना ही नहीं इस प्लान में 200 जीबी डाटा रोलओवर और अनलिमिटेड वॉइस व एसएमएस सुविधा भी मिलती है। प्लान में जियो ऐप्स के साथ Netflix, Amazon Prime और Disney+ Hotstar VIP का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है। इसे भी पढ़ें: ऐसे चेक करें Jio नंबर का बैलेंस, डाटा और वैलिडिटी
999 रुपए वाला जियो का प्लान
जियो के 999 रुपये वाले पोस्टपेड प्लस प्लान में 200 जीबी कुल डाटा ऑफर किया जाता है। इस प्लान की वैलिडिटी एक बिल साइकल है। इसमें मिलने वाले डाटा के खत्म होने के बाद 10 रुपए प्रति जीबी के हिसाब से चार्ज किया जाता है। वहीं, इसमें डाटा रोलओवर की सुविधा 500 जीबी है। इस प्लान में 3 अतिरिक्त सिम कार्ड का फायदा लिया जा सकता है। वहीं, जियो ग्राहकों को इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉल और एसएमएस की सुविधा के साथ जियो ऐप्स, नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम और डिज्नी+हॉटस्टार वीआईपी के फ्री सब्सक्रिप्शन का मिलता है। इसे भी पढ़ें: डाटा खपथ है ज्यादा! Jio का यह प्लान है सबसे बेस्ट, जानें इसकी 3 बडी़ खूबियां
1,499 रुपए जियो का प्लान
जियो के इस प्लान की कीमत 1,499 रुपए है, जिसकी वैलिडिटी एक बिल साइकल है। इस प्लान में कुल 300जीबी डाटा मिलता है और अगर आप डाटा खत्म होने भी इस्तेमाल करना चाहते हैं तो 10 रुपये प्रति जीबी के चार्ज देकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्लान में 500जीबी डाटा रोलओवर की सुविधा मिलती है। वहीं, जियो के इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और एसएमएस की सुविधा मिलती है। इसके अलावा जियो ऐप्स, नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम और डिज्नी + हॉटस्टार वीआईपी का सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिलता है।