रिलायंस जियो ने जून में जोड़े इतने लाख ग्राहक, जानें एयरटेल और वोडाफोन आइडिया का हाल

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/08/jio-new.jpg

Reliance ने पिछले हफ्ते अपनी 42वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) के दौरान कंपनी के कई उपलब्धियों के बारे में चर्चा की थी। वहीं, हाल ही में टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) की रिपोर्ट में सामने आया था कि Jio 4G डाउनलोड स्पीड के मामले में भारत की सभी कंपनियों से कहीं आगे है। वहीं, अब ट्राई की एक ओर रिपोर्ट में सामने आया है कि रिलायंस जियो ने जून में 82 लाख नए यूजर्स को जोड़ने के साथ ही मोबाइल ग्राहकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की है।

वहीं, इस दौरान दूसरी टेलीकॉम कंपनी जैसे एयरटेल ने 29,883 और वोडाफोन आइडिया ने लगभग 41 लाख से अधिक ग्राहक खो दिए हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब जियो की ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई हो। ट्राई द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में इन आंकड़ों को पेश किया गया है।

जियो अकेली कंपनी ने नहीं, जिसके ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई हो। सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने भी जून में नए ग्राहक जोड़े हैं। सरकारी ऑपरेटर ने जून में 2.66 लाख नए ग्राहकों को जोड़ा है।

मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) के जून 2019 में कुल 43.4 लाख आवेदन मिले।वहीं, देश में वायरलेस ग्राहकों (जीएसएम, सीडीएमए और एलटीई) की कुल संख्या जून 2019 में 116.54 करोड़ पहुंच गई है, जबकि मई 2019 में यह 116.18 करोड़ थी।

4जी स्पीड में जियो का कमाल

बता दें कि TRAI के अनुसार जुलाई 2019 के दौरान Reliance Jio ने 4G नेटवर्क पर औसतन 21.0 एमबीपीएस की डाउनलोड स्पीड दी है। इस स्पीड के साथ Jio ने एक बार फिर खुद को देश का सबसे तेज 4जी नेटवर्क साबित किया है। Jio के बाद Airtel कंपनी दूसरे नंबर पर रही है। जुलाई महीने के दौरान Airtel नेटवर्क पर ऐवरेज 4G डाउनलोड स्पीड 8.8 एमबीपीएस मापी गई है। पहले और दूसरे नंबर पर रही कंपनी के बीच दोगुने से भी ज्यादा का फासला रहा है।