
रिलायंस जियो की सर्विस के लिए 1 अप्रैल से आपको शुल्क चुकाना पड़ सकता है। हालांकि इसके बाद कई लोगों का कहना है कि जियो सर्विस को उपयोग नहीं करेंगे बावजूद इसके भारतीय मोबाइल सेवा प्रदाताओं के बीच रिलायंस जियो का डर इस कदर है कि कंपनी उपभोक्ताओं की धमकी भर से ही हिल जा रही है।
ऐसा ही एक मामला हमारे भी प्रकाश में आया। जब एक उपभोक्ता के पूरे बिल को वोडाफोन ने माफ कर दिया और अतिरिक्त डाटा प्लान की भी जानकारी दी। यह वाक्या है दिल्ली के पंजाबी बाग में रहने वाले प्रकाश कुमार (बदला हुआ नाम) का। वे पिछले कई सालों से वोडाफोन के पोस्टपेड उपभोक्ता हैं और उन्होंने 899 रुपये का प्लान लिया है। वे फिलहाल 3जी फोन का उपयोग कर रहे हैं।
हाल में रिलायंस जियो द्वारा कम दर पर सर्विस की जानकारी देने के बाद उन्होंने ने अपने नंबर को पोर्ट करने का रिक्वेस्ट वोडाफोन को किया। हालांकि उनका पोर्ट नंबर आ गया था लेकिन वोडाफोन उपभोक्ता से उन्हें कॉल आया जहां एक्जिक्यूटिव द्वारा उन्हें वोडाफोन के साथ ही रहने की गुजारिश की गई।
इस बात पर प्रकाश ने वोडाफोन एक्जिक्यूटिव को कहा कि आपकी सर्विस महंगी है इसलिए मैं आपके साथ नहीं रह सकता मैं जियो या किसी और कंपनी की सर्विस लूंगा जिनकी सर्विस सस्ती है। इस बात पर वोडाफोन एक्जिक्यूटिव का जवाब था कि आप 4जी फोन ले लें तो वोडाफोन आपको सस्ता प्लान दे देगा।
प्रकाश का कहना था कि 4जी फोन क्यों लें इसी फोन के साथ दूसरे आॅपरेटर सस्ता प्लान दे रहे हैं तो फिर मैं उस प्लान को क्यों न लूं जो आपकी सर्विस लूं। इस बात पर वोडाफोन एक्जिक्यूटिव ने कहा कि आप वोडाफोन के साथ रहें तो आपके बिल में 500 रुपये माफ कर दिए जाएगे। ऐसे में प्रकाश ने तुरंत पूछा क्या हर महीनें माफ करेंगे तो एक्जिक्यूटिव ने कहा कि नहीं सिर्फ इस बार।
इस बात पर प्रकाश ने कहा कि मैं नहीं रहूंगा वोडाफोन के साथ मैं किसी और की सर्विस लूंगा। आप महंगी सर्विस दे रहे हैं। अंतत: एक्जिक्यूटिव ने कहा कि मैं इस माह की आपकी पूरी बिल माफ कर देता हूं और कृपया वोडाफोन के साथ रहें और प्रकाश नें उनकी बात मान ली और प्राकश का उस माह का बिल लगभग 1,200 रुपये का था जिसे वोडाफोन द्वारा पूरी तरह से माफ कर दिया गया।
हालांकि यह हाल सिर्फ वोडाफोन का नहीं है बल्कि कई दूसरे आॅपरेटर भी उपभोक्ताओं को बने रहने के लिए कई आकर्षक आॅफर दे रहे हैं। वहीं हाल में एयरटेल ने तो जियो की तरह 1 अप्रैल से देश में पूरी तरह से रोमिंग सर्विस को खत्म करने का ऐलान कर दिया है।



















