
Happy New Year 2026 की शुरुआत Reliance Jio ने कर दी है। दरअसल इस नाम के साथ कंपनी ने नया टैरिफ पोर्टफोलियो पेश किया है। इसमें तीन नए रिचार्ज प्लान्स लाए गए हैं। नए साल से पहले ही कंपनी ने अपने ग्राहकों को तोहफा दिया है। भरपूर इंटरनेट डाटा, लॉन्ग-टर्म वैलिडिटी, OTT Apps सब्सक्रिप्शन और Google AI सर्विसेज जैसे बेनिफिट्स जियो हैप्पी न्यू ईयर 2026 प्लान्स में दिए जा रहे हैं। किस प्लान में क्या फायदा मिलेगा, यह सारी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
Hero Annual Recharge
कीमत – 3,599 रुपये
जियो हीरो एनुअल रिचार्ज को उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो सालभर के लिए एक बार रिचार्ज कराना चाहते हैं। इस प्लान की कीमत 3,599 रुपये रखी गई है जो 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। ग्राहकों को इसमें हर दिन 2.5GB 5G डाटा मिलेगा। यानी पूरे साल में कुल 912.5GB Data! अनलिमिटेड इंटरनेट के साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा भी शामिल है।
इस प्लान की खास बात इसका AI बेनिफिट है। Jio Hero Annual Recharge के साथ यूजर्स को 18 महीने का Google Gemini Pro सब्सक्रिप्शन फ्री दिया जा रहा है। रिलायंस जियो की ओर से इस जैमिनी प्रो प्लान की वैल्यू 35,100 रुपये बताई गई है। बताते चलें कि इस वार्षिक प्लान में कोई OTT सब्सक्रिप्शन शामिल नहीं है।
Super Celebration Monthly Plan
कीमत – 500 रुपये
जियो सुपर सेलिब्रेशन मंथली प्लान उन मोबाइल ग्राहकों को ध्यान में रखकर लाया गया है जो हर महीने रिचार्ज कराने के साथ ही फोन में ओटीटी का अधिक इस्तेमाल करते हैं। इस रिचार्ज प्लान की कीमत 500 है जो 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। जियो यूजर्स को इसमें हर दिन 2GB 5G अनलिमिटेड डाटा मिलेगा। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा भी प्राप्त होगी।
यह एक तरह का एंटरटेनमेंट प्लान है जो भरपूर OTT बेनिफिट्स देता है। इसमें जियो ग्राहकों को 500 रुपये में YouTube Premium, JioHotstar, Amazon Prime Video, Sony LIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, Sun NXT, kanccha lannka, Planet Marathi, Chaupal, FanCode और Hoichoi जैसे प्लेटफॉर्म का बंडल ऑफर मिलेगा। वहीं मजे की बात हैte कि इतने सारे बेनिफिट्स के साथ ही कंपनी प्लान में 18 महीने का Google Gemini Pro सब्सक्रिप्शन भी पूरी तरह मुफ्त दे रही है।
Flexi Pack
कीमत – 103 रुपये
जियो फ्लेक्सी पैक सिर्फ 103 रुपये में लाया गया है। यह उन मोबाइल यूसर्ज के लिए हैं जो कम कीमत में डाटा और पसंदीदा कंटेंट चाहते हैं। यह सस्ता Jio Plan 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ पेश किया गया है। इस पैक में यूजर्स पूरे महीने के लिए कुल 5GB Data मिलता है। अच्छी बात यह है कि इस डाटा का इस्तेमाल बिना किसी डेली लिमिट के अपनी मर्जी मुताबिक कभी भी किया जा सकता है।
इस पैक में कस्टमाइज्ड एंटरटेनमेंट का विकल्प भी दिया गया है। इनमें Hindi Pack, Regional Pack और International Pack शामिल हैं जिनमें को यूजर्स कोई भी एक चुन सकते हैं। हिंदी पैक में JioHotstar, Zee5 और SonyLIV प्राप्त होंगे। इंटरनेशनल पैक में JioHotstar, FanCode, Lionsgate और Discovery+ शामिल हैं। वहीं रीजनल पैक में JioHotstar, Sun NXT, kanccha lannka और Hoichoi का एक्सेस दिया जा रहा है।




















