जियो दे रहा है ओपो स्मार्टफोन्स पर 100जीबी 4जी डाटा बिल्कुल मुफ्त, जानें कैसे उठाएं मौके का फायदा

Join Us icon

शानदार सेल्फी और स्टाईलिश डिजाईन के लिए देश में पंसद किए जाने ओपो ने हाल ही में अपना नया फुलस्क्रीन स्मार्टफोन एफ5 लॉन्च किया है। इस फोन को लॉन्च करने के साथ ही ओपो ने देश में सबसे तेजी से बढ़ती टेलीकॉम कंपनी जियो से हाथ मिलाया है। ओपो और जियो की इस साझेदारी के तहत ओपो के स्मार्टफोन्स पर जियो यूजर्स को 100जीबी तक एक्स्ट्रा 4जी डाटा बिल्कुल फ्री दिया जा रहा है।

शाओमी का मास्टर स्ट्रोक, रेडमी नोट 4 की कीमत हुई 1,000 रुपये कम

ओपो और जियो की इस साझेदारी का लाभ उन सभी जियो ग्राहकों को मिल रहा है जो ओपो का स्मार्टफोन यूज़ करते है। इस आॅफर का फायदा उठाने के लिए ओपो स्मार्टफोन में जियो सिम यूज़ करने कस्टमर्स को एक महीने में कम से कम 309 रुपये का रिचार्ज करवाना अनिवार्य है। आॅफर के तहत ​दिया जाने वाला डाटा एडीशनल डाटा के तौर पर यूजर्स के अकाउंट में क्रेडिट होगा।

jio-girl-1

ओपो एफ5, एफ3, एफ3 प्लस और एफ1 प्लस स्मार्टफोन पर जियो ग्राहकों को 100जीबी अतिरिक्त 4जी डाटा दिया जा रहा है। यह 100जीबी डाटा 10 महीनों त​क यूजर्स को मिलेगा जो हर माह 10जीबी डाटा के रूप में अकांउट में क्रेडिट होगा।

सैमसंग के सस्ते फोन में भी होगी इनफिनिटी डिसप्ले, जल्द लॉन्च होगा यह स्मार्टफोन

इसी तरह एफ1एस, ए33एफ, ए37एफडब्ल्यू, ए57 और ए71 स्मार्टफोन्स पर ​रिलायंस की ओर से 60जीबी अतिरिक्त 4जी डाटा दिया जा रहा है। यह 60जीबी डाटा 6 महीनों तक यूजर्स को मिलेगा जो हर माह 10जीबी डाटा के रूप में जियो नंबर पर क्रेडिट होगा। आपकों बता दें कि जियो या ओपो की ओर से इस आॅफर की वेलिडिटी की सूचना नहीं दी गई है लिहाजा यदि आप भी ओपो फोन में जियो नंबर यूज़ करते हैं तो जल्द रिचार्ज करें।