
आज से दो साल पहले तक टेलीकॉम कंपनियों के प्लान की कीमत ज्यादा और मिलने वाले लाभ काफी कम होते थे। लेकिन, कुछ समय से मार्केट में टेलीकॉम कंपनियों द्वारा कम कीमत में ज्यादा लाभ देने की जैसे होड़ सी लग गई है। इसका काफी श्रेय टेलीकॉम सेक्टर में रिलायंस जियो की एंट्री को दिया जा सकता है।
रिलायंस जियो के आने के बाद मार्केट में मौजूद एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया को भी अपने प्लान में ज्यादा डाटा, बेहतर कॉलिंग बेनिफिट्स और वैधता देने पर मजबूर होना पड़ा। वहीं, हम आज आपको अलग-अलग कंपनियों के 400 रुपए के अंदर आने वाले प्रीपेड पैक की जानकारी दे रहे हैं, जिससे आप आसानी से अलग-अलग कंपनियों के बीच मौजूद प्लान की तुलना कर सकेंगे।
एयरेटल

एयरटेल ने हाल ही में अपने 399 रुपए वाले प्लान में बदलाव किए थे। बदलाव के बाद इस प्रीपेड पैक में यूजर्स को 1जीीबी डाटा प्रति दिन 84 दिनों के लिए मिलेगा। इससे पहले इस प्लान में यूजर्स को 70 दिन की वैधता के साथ 1.4जीबी डाटा दिया जा रहा था। यूजर्स को इस प्लान में मिलने वाला डाटा 84जीबी होगा जो कि 4जी/3जी/2जी/ की स्पीड मिलेगी। वहीं, साथ ही यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल/एसटीडी का लाभ मिलेगा। इसके अलावा इस पैक में ग्राहकों को प्रतिदिन 100एसएमएस के साथ एयरटेल टीवी और विंक म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
392 रुपये में आइडिया दे रहा है 60 दिनों के लिए 84जीबी 4जी डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल फ्री
रिलायंस जियो
रिलायंस जियो भी 399 रुपए का पैक पेश कर रही है, जिसमें 84 दिनों की वैधता, प्रतिदिन 1.5जीबी 4जी डाटा मिलेगा। यानि एक बार 399 रुपये के रिचार्ज में 126 जीबी इंटरनेट डाटा प्राप्त होगा जो 4जी की स्पीड पर रन करता है। दिन का 1.5जीबी डाटा खत्म हो जाने के बाद यूज 64केबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट चला पाएंगे। वहीं, इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलेंगे। इस प्लान में सभी जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
अब जियो लाएगा कम रेंज में बड़ी स्क्रीन वाला फोन, जल्द हो सकता है लॉन्च
वोडाफोन
वोडाफोन ने भी अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए 400 रुपए से कम कीमत वाले प्लान को पेश किया हुआ है। वोडाफोन के 399 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को 84 दिनों के लिए 1जीबी डेली 4जी/3जी/2जी डाटा मिलता है। इसके साथ ही दूसरे प्लान्स की तरह ही इस प्लान में यूजर्स को 100 एसएमएस प्रति दिन मिलेंगे। साथ ही यूजर्स को इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग का लाभ मिलेगा। कॉलिंग और डाटा लाभ के अलावा इस प्लान में यूजर्स को वोडाफोन लाइव टीव का एक्सेस फ्री मिलेगा।
आइडिया
आइडिया की ओर से हाल ही में भारतीय टेलीकॉम मार्केट में 392 रुपये का नया प्लान पेश किया गया था। इस प्रीपेड प्लान में कस्टमर्स को 60 दिनों की वैधता मिलती है। सबसे पहले डाटा बेनिफिट की बात करें तो आइडिया अपने ग्राहकों को हर दिन 1.4जीबी इंटरनेट डाटा दे रही है। 392 रुपए प्लान के अन्य फायदों की बात करें तो आइडिया यूजर्स पूरे 60 दिन के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल का लुफ्त उठा सकते हैं। कंपनी की ओर से लोकल व एसटीडी नंबरों पर असीमित कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है जो एफयूपी लिमिट के साथ आती है। आइडिया यूजर्स के लिए ये वॉयस कॉल रोमिंग के दौरान भी फ्री रहेगी। आपको बता दें कि एफयूपी लिमिट के तहत एक दिन में अधिकतम 250 तथा एक हफ्ते में अधिकतम 1000 मिनट की कॉल दी जा सकती है जो 100 अलग नंबरों पर वैध होगी। इसके अलावा इस पैक में प्रति दिन यूजर्स को 100 एसएमएस फ्री मिलेंगे।






















Comments are closed.