न्यू ईयर से पहले अंबानी ने दिया गिफ्ट, 200 दिन की वैधता के साथ मिलेगा 500GB डाटा

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/06/84-days-jio-prepaid-plans-list.jpg

Reliance Jio ने नए साल 2025 का स्वागत करने के लिए एक नया रिचार्ज प्लान को पेश किया है। कंपनी ने इसे New Year Welcome Plan नाम दिया गया है, जो की 2025 रुपये की कीमत में लाया गया है। प्लान की खास बात है कि इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स, अनलिमिटेड 5G इंटरनेट और शॉपिंग के लाभों का एक ग्रुप प्रदान किया जा रहा है। टेलीकॉम कंपनी का कहना है कि प्रीपेड ग्राहक पार्टनर वेबसाइट्स से ₹2,150 तक के वाउचर और कूपन प्राप्त कर सकते हैं, जिससे उन्हें लागत से अधिक के लाभ मिलेंगे। आइए आगे आपको प्लान की फुल डिटेल देते हैं।

2025 रुपये वाला नया रिचार्ज प्लान

प्रीपेड ग्राहकों को इस प्लान में 200 दिनों तक अनलिमिटेड 5G इंटरनेट और अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलेगा। हालांकि, जिनके पास 4G कनेक्शन है, उन्हें प्रति दिन 2.5GB डाटा मिलेगा, जो पूरे वैधता अवधि में कुल 500GB बनता है। ग्राहकों को पूरे वैधता के दौरान प्रतिदिन 100 SMS भी मिलेंगे।

11 जनवरी तक वैध रहेगा रिचार्ज

इसके अलावा Reliance Jio का कहना है कि इस प्लान के साथ ग्राहक ₹468 की बचत कर सकते हैं, क्योंकि यह ₹349 वाले प्लान के समान लाभ प्रदान करता है, जिसे 200 दिनों के लिए सब्सक्राइब किया गया है। यह प्लान 11 जनवरी 2025 तक उपलब्ध रहेगा।

2,150 तक के वाउचर और कूपन मिलेंगे

डाटा और वॉयस लाभ के अलावा Jio New Year Welcome Plan विभिन्न कूपन भी प्रदान करता है। ग्राहक ₹500 का Ajio कूपन प्राप्त करने के पात्र हैं, जिसे ₹2,500 के न्यूनतम शॉपिंग वैल्यू पर इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, Swiggy के ₹499 या उससे अधिक के ऑर्डर पर ₹150 का वाउचर मिलेगा और Easemytrip.com के मोबाइल ऐप और वेबसाइट पर की गई फ्लाइट बुकिंग्स पर ₹1,500 की छूट मिलेगी। ये कूपन MyJio ऐप से उपलब्ध होंगे, जो Android और iOS दोनों पर उपलब्ध है।