जियो, एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया : 400 रुपये की कीमत में सबसे बेस्ट प्लान

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2017/04/girl-with-phone-indian-8.jpg

भारत की टेलीकॉम इंडस्ट्री अपने यूजर्स को लुभाने के भरकस प्रयास करती आई है। सस्ते से सस्ते प्लान में अधिक से अधिक बेनिफिट देने की होड़ दूरसंचार कपंनियों के बीच मची हुई है। एयरटेल, रिलायंस जियो, वोडाफोन, आइडिया व बीएसएनएल सभी कंपनियों ने कम कीमत से लेकर अधिक वेलिडिटी वाले प्लान्स बाजार में उतारे हुए है। अनेंको प्लान्स के बीच ग्राहका असमंजस की स्थिति में पड़ जाता है कि किस कंपनी का कौन सा प्लान चुना जाए। जनता की इस दुविधा को खत्म करने के मकसद ने हमनें सभी कंपनियों के प्लान की तुलनात्मक रिपोर्ट बनाई ​है जिसमें 400 रुपये के करीब कीमत वाले प्लान्स को शामिल किया गया है। यहां आप अपने यूज़ व अपनी पसंदानुसार अपने लिए बेस्ट प्लान चुन सकते हैं।

एयरटेल

एयरटेल ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए 399 रुपये का प्लान जारी किया हुआ है। यह प्लान 70 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। इंटरनेट डाटा की बात करें तो एयरटेल इस प्लान में हर दिन 1.4 जीबी डाटा दे रही है। इस हिसाब से ग्राहकों को 70 दिनों के लिए कुल 98जीबी डाटा प्राप्त होगा। इस डाटा का यूज़ 4जी के साथ ही 3जी नेटवर्क पर भी किया जा सकेगा। इस प्लान में कंपनी पूरी वेलिडिटी के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दे रही है। इन वॉयस कॉल का यूज़ सभी लोकल के एसटीडी कॉलिंग के साथ रोमिंग के दौरान भी फ्री रहता है। वहीं प्लान में कंपनी द्वारा हर दिन 100 एसएमएस भी दिए जा रहे हैं।

रिलायंस जियो

जियो ने भी 399 रुपये का एक प्लान अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए पेश किया हुआ है। यह प्लान 84 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। डाटा की बात करें तो जियो अपने ग्राहकों को हर दिन 1.5जीबी डाटा दे रही है। यानि एक बार 399 रुपये के रिचार्ज में 126 जीबी इंटरनेट डाटा प्राप्त होगा जो 4जी की स्पीड पर रन करता है। दिन का 1.5जीबी डाटा खत्म हो जाने के बाद यूज 64केबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट चला पाएंगे। वहीं इस प्लान में 84 दिनों के लिए लोकल व एसटीडी वॉयस कॉल फ्री दी जा रही है जो रोमिंग में भी फ्री रहती है। साथ ही जियो के इस प्लान में हर दिन 100एसएमएस भी प्राप्त होंगे।

आइडिया

आइडिया ने भी अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए 398 रुपये का एक प्लान पेश किया हुआ है जो एयरटेल के 399 रुपये वाले प्लान के समान ही है। यह प्लान भी 70 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। आइडिया के इस प्लान में भी हर दिन 1.4 जीबी डाटा प्राप्त होता है। यानि ग्राहकों को 70 दिनों के लिए कुल 98जीबी डाटा का लाभ उठा सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी पूरे प्लान में महीने के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दे रही है। इन वॉयस कॉल का यूज़ सभी लोकल के एसटीडी कॉलिंग के साथ रोमिंग के दौरान भी फ्री रहता है। वहीं प्लान में कंपनी द्वारा हर दिन 100 एसएमएस भी दिए जा रहे हैं।

वोडाफोन

वोडाफोन ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए 458 रुपये का प्लान पेश किया हुआ है। यह प्लान 84​ दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में कंपनी हर दिन 2.8जीबी 4जी डाटा दे रही है। वोडाफोन की कीमत बेशक अन्य कंपनियों के तुलना में ज्यादा हो लेकिन यह कंपनी डाटा भी अन्यों से ज्यादा यानि कुल 235.2जीबी 4जी इंटरनेट डाटा दे रही है। प्लान के अन्य फायदों की बात करें तो इसमें अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी वॉयस कॉल दी जा रही है जो रोमिंग के दौरान भी फ्री रहती हैं। वहीं कंपनी की ओर से इस प्लान में एक दिन के लिए 100 एसएमएस दिए जा रहे हैं।