
सैमसंग ने पिछले साल भारतीय बाजार में अपना प्रीमियम स्मार्टफोन Samsung Galaxy A56 5G उतारा था। 12GB RAM, Exynos 1580 प्रोसेसर और लंबी ओएस अपडेट वाला यह स्मार्टफोन 41,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश हुआ था। इस सैमसंग फोन को अब अपने लॉन्च प्राइस से 3,000 रुपये सस्ते रेट पर खरीदा जा सकता है। कंपनी की ओर से गैलेक्सी ए56 पर तगड़ा डिस्काउंट ऑफर लाया गया है जो मोबाइल के सभी मेमोरी वेरिएंट्स पर लागू होता है।
सैमसंग गैलेक्सी ए56 5जी फोन के 8जीबी रैम मॉडल को 128जीबी स्टोरेज के साथ 41,999 रुपये और 256जीबी स्टोरेज के साथ 44,999 रुपये में लाया गया था। बीते दिनों फोन का प्राइस 1 हजार रुपये कम हुआ था और अब इसपर 2 हजार का बैंक ऑफर जारी किया गया है। ग्राहकों को बैंक क्रेडिट कार्ड से फुल पेमेंट करने पर सीधे 2,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।
| Samsung Galaxy A56 5G | सेलिंग प्राइस | डिस्काउंट | इफेक्टिव प्राइस |
| 8GB RAM + 128GB Storage | ₹40,999 | ₹2,000 | ₹38,999 |
| 8GB RAM + 256GB Storage | ₹43,999 | ₹2,000 | ₹41,999 |
| 12GB RAM + 256GB Storage | ₹46,999 | ₹2,000 | ₹44,999 |
सैमसंग 5जी फोन पर 2,000 रुपये की छूट पाने के लिए ग्राहकों को HDFC, IDFC First, Axis, Bank of Baroda, DBS, SBI, Kotak या ICICI Bank Credit Card से पेमेंट करनी होगी। ऑफर के तहत टॉप वेरिएंट यानी 12GB RAM वाला फोन 44,999 रुपये में पाया जा सकता है। यह डील कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट अमेजन पर भी मिल रही है।
Samsung Galaxy A56 5G फोन एंड्रॉयड 15 आधारित One UI 7 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें सैमसंग का ही 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना एक्सीनोस 1580 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.9GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें AMD Xclipse 540 GPU मौजूद है। यह सैमसंग फोन 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट तथा 6 जेनरेशन की ओएस अपडेट के साथ आता है।
सैमसंग गैलेक्सी ए56 5जी फोन में 1080 x 2340 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ इनफिनिट-ओ एचडीआर डिस्प्ले दी गई है। यह सुपर एमोलेड स्क्रीन है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1900निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इसपर इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक के साथ Gorilla Glass Victus+ की प्रोटेक्शन मिलती है।
फोटोग्राफी के लिए यह Samsung 5G फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 12 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल macro सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस मोबाइल में एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।
Samsung Galaxy A56 5G फोन में पावर बैकअप के लिए तगड़ी 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 10 घंटे, 4 मिनट का PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर अचीव कर चुकी है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है। टेस्टिंग के दौरान इसे बैटरी को 20% से 100 प्रतिशत चार्ज करने में 68 मिनट का समय लगा।
गैलेक्सी ए56 5जी में Eye Care स्क्रीन का इस्तेमाल किया गया है जो लंबे तक फोन यूज़ करने पर आंखों को सुरक्षित रखती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5GHz Wi-Fi, Bluetooth 5.3 और NFC जैसे फीचर्स मौजूद है। फोन में आपको 3.5एमएम हेडफोन जैक देखने को नहीं मिलेगा तथा म्यूजिक के लिए USB Type-C audio और Stereo speakers मिलेंगे।
अगर आप 40 हजार तक का कोई बढिया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो Samsung Galaxy A56 5G को अभी भी कंसीडर किया जा सकता है। इसकी लुक प्रीमियम फील देती है और प्रोसेसर फास्ट काम करता है। वहीं लंबी ओएस अपडेट भी इसे चुनने के लिए बेहतर विकल्प बनाती है। हॉं, फोन की बैटरी आपको कुछ छोटी लग सकती है। गैलेक्सी ए56 के अलावा इसी प्राइस रेंज में Redmi Note 15 Pro+ और Realme 16 Pro+ को भी चेक कर सकते हैं।












