6GB RAM वाले Samsung 5G फोन Galaxy M36 की स्पेसिफिकेशन्स आई सामने, गीकबेंच पर हुआ लिस्ट

Join Us icon

Samsung Galaxy M56 5G फोन इंडिया में लॉन्च करने के बाद अब कंपनी ‘एम’ सीरीज के ही नए मोबाइल गैलेक्सी एम36 पर काम शुरू कर चुकी है। ब्रांड द्वारा हालांकि अभी स्मार्टफोन से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन Samsung Galaxy M36 5G फोन बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर सामने आ गया है। यहां अपकमिंग सैमसंग 5जी फोन की रैम और प्रोसेसर सहित कई अन्य अहम डिटेल्स भी सामने आई है जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं।

Samsung Galaxy M36 5G गीकबेंच डिटेल

  • सैमसंग गैलेक्सी एम36 5जी फोन बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर SM-M366B मॉडल नंबर के साथ सामने आया है।
  • सबसे पहले बेंचमार्क स्कोर की ही बात करें तो इसे सिंगल-कोर टेस्ट में 1004 और मल्टी-कोर टेस्ट में 2886 प्वाइंट्स मिले हैं।
  • फोन के मदरबोर्ड सेक्शन में S5E8835 कोडनेम लिखा गया है। यह Samsung Exynos 1380 प्रोसेसर हो सकता है।
  • मोबाइल सीपीयू की बात करें तो यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.0GHz से लेकर 2.4GHz तक की बताई गई है।
  • गीकबेंच पर Samsung Galaxy M36 5G फोन 6GB RAM के साथ लिस्ट हुआ है। यह बेस वेरिएंट हो सकता है और इस 5जी फोन को 8जीबी रैम पर लाया जा सकता है।
  • बेंचमार्किंग साइट के अनुसार यह सैमसंग 5जी मोबाइल लेटेस्ट Android 15 के साथ मार्केट में आएगा।
  • लिस्टिंग के मुताबिक ग्राफिक्स के लिए गैलेक्सी एम36 5जी में Mali-G68 GPU दिया जाएगा।

Samsung Galaxy M56 5G प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

कीमत : लेटेस्ट सैमसंग मोबाइल गैलेक्सी एम56 की बात करें तो यह 8जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है। इसके 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है और 256GB स्टोरेज वेरिएंट का रेट 30,999 रुपये है।

डिस्प्ले : Galaxy M56 5G में 6.7 इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। स्क्रीन को Corning Gorilla Glass Victus से प्रोटेक्ट किया गया है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 2MP मैक्रो लेंस शामिल हैं। वहीं फ्रंट पर 12MP सेल्फी कैमरा दिया गया है।

परफॉर्मेंस : Galaxy M56 5G में Exynos 1480 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो एंड्रॉयड 15 आधारित One UI 7 पर चलता है। कंपनी इस फोन पर 6 साल के OS और सिक्योरिटी अपडेट्स देगी।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए सैमसंग गैलेक्सी एम56 5जी फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Samsung Galaxy M56 5G Price
Rs. 23,499
Go To Store
See All Prices
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here