Samsung Galaxy A27 5G की फोटो लॉन्च से पहले ही आई सामने, लुक और डिजाइन का हुआ खुलासा

Join Us icon

सैमसंग ने मार्च महीने में इंडिया में दो नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy A37 5G और Samsung Galaxy A57 5G लॉन्च किए थे। खबर आ रही है कि कंपनी अब सीरीज में तीसरा मॉडल भी जोड़ने की तैयारी कर रही है जो Samsung Galaxy A27 5G के रूप में लॉन्च होगा। हाल ही में जहां गैलेक्सी ए27 गीकबेंच पर लिस्ट हुआ था, वहीं अब लीक में लॉन्च से पहले ही Galaxy A27 5G की रेंडर ईमेज सामने आ गई है।

Samsung Galaxy A27 5G फोन के रेंडर्स फेमस टिपस्टर ऑनलीक्स द्वारा शेयर किए गए हैं। जर्मन वेबसाइट हॉटइयूडील्स के साथ मिलकर CAD render ईमेज तैयार की गई है जिनमें अपकमिंग सैमसंग 5जी फोन गैलेक्सी ए27 की लुक और डिजाइन का खुलासा हुआ है। देखनें में यह मोबाइल तकरीबन गैलेक्सी ए37 और गैलेक्सी ए57 जैसी ही है। गैलेक्सी ए27 में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो वर्टिकली प्लेस्ड है।

सामने आई फोटोज़ में सैमसंग गैलेक्सी ए27 5जी फोन ग्लास बैक वाला नज़र आ रहा है जिसका रियर डिजाइन काफी ​क्लीन है। फोन के फ्रंट पैनल पर नैरो बेजल्स वाली फ्लैट पंच-होल डिस्प्ले दी गई है जिसके ऐज राउंड हैं। फोन के राइट फ्रेम पर वॉल्यूम बटन और पावर बटन सेंसर दिया गया है। वहीं लोवर फ्रेम पर यूएसबी टाइप सी पोर्ट मौजूद है। लीक के अनुसार Galaxy A27 5G 6.7-इंच स्क्रीन पर लॉन्च होगा और इसका डायमेंशन 162.3 x 78.6 x 7.9mm होगा।

Samsung Galaxy A26 5G फोन इंडिया में 6.7-इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ था। इस फोन में वॉटरड्रॉप नॉच स्क्रीन दी गई थी जिसे देखते हुए कहा जा सकता है कि अपकमिंग Galaxy A27 5G फोन में यूजर्स को पंच-होल स्क्रीन की अपग्रेड काफी पसंद आएगी। बताते चलें कि गैलेक्सी ए26 स्मार्टफोन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है और इसमें कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास Victus+ की प्रोटेक्शन दी गई है।

Samsung Galaxy A26

सैमसंग गैलेक्सी ए26 की ही बात करें तो यह मोबाइल 6GB RAM + 128GB Storage के साथ 23,499 रुपये के स्टार्टिंग प्राइस पर लॉन्च हुआ था। प्रोसेसिंग के लिए इसमें सैमसंग का ही Exynos 1380 प्रोसेसर दिया गया है जिसके साथ Mali-G68 जीपीयू मिलता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP + 8MP + 2MP रियर कैमरा और 13MP फ्रंट कैमरा मौजूद है। वहीं पावर बैकअप के लिए 5000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।

लेटेस्ट गैलेक्सी ए-सीरीज स्मार्टफोंस पर नजर डालें तो Samsung Galaxy A37 5G का प्राइस 41,999 रुपये से शुरू होता है जिसमें 8GB RAM + 128GB Storage मिलती है। वहीं 8GB RAM + 256GB Storage के साथ Samsung Galaxy A57 5G फोन 56,999 रुपये के शुरुआती प्राइस पर लाया गया है। दोनों मोबाइल 120Hz रिफ्रेश रेट और Vision Booster फीचर वाली 6.7-इंच फुलएचडी+ Super AMOLED+ डिस्प्ले सपोर्ट करते हैं।

Samsung Galaxy A37 , A57

परफॉर्मेंस हैंडल करने के लिए गैलेक्सी ए37 5जी फोन में Exynos 1480 और गैलेक्सी ए57 5जी फोन में Exynos 1680 प्रोसेसर लगाया गया है। पावर बैकअप के लिए इनमें 5000एमएएच बैटरी लगी है और 45W चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। दोनों Samsung 5G फोन 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करते हैं। गैलेक्सी ए37 के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50MP + 8MP + 5MP सेंसर दिए गए हैं और गैलेक्सी ए57 में 50MP + 12MP + 5MP लेंस लगे हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here