लॉन्च से पहले Samsung Galaxy A57 और Galaxy A37 की कीमत लीक, भारत में बढ़ सकता है रेट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/03/Samsung-Galaxy-A56-5G-price.jpg

सैमसंग की अपकमिंग मिडरेंज Galaxy A-सीरीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस बार कीमत के मामले में बड़ा बदलाव हो सकता है। दरअसल Samsung Galaxy A57 और Samsung Galaxy A37 को यूरोपियन रिटेल लिस्टिंग पर स्पॉट किया गया है। जहां इनकी संभावित प्राइस सामने आ गई है। यदि लीक सही साबित होती है तो सैमसंग इस बार करीब €60 तक की बढ़ोतरी कर सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

यह जानकारी सोशल मीडिया साइट एक्स पर टिपस्टर सुधांशु अंभोरे ने शेयर की है। आप नीचे दिए गए पोस्ट में देख सकते हैं कि Galaxy A37 का 6GB + 128GB वैरियंट €439 यानी लगभग 46,000 रुपये का बताया गया है। जबकि 8GB + 256GB मॉडल €539 यानी करीब 57,000 रुपये तक जा सकता है। यदि Galaxy A57 की बात करें तो इसका 8GB + 128GB वैरियंट €539 यानी करीब 57,000 रुपये और 8GB + 256GB मॉडल €609 यानी लगभग 64,000 रुपये तक पहुंच सकता है। भारतीय बाजार में टैक्स, इम्पोर्ट ड्यूटी और लोकल असेंबली के आधार पर वास्तविक कीमत थोड़ी कम या ज्यादा हो सकती है।

Samsung Galaxy A57 और Samsung Galaxy A37 बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर भी लिस्ट हुए हैं। Galaxy A37 फोन SM-A376B मॉडल नंबर के साथ दिखाई दिया है। इस डिवाइस ने सिंगल-कोर टेस्ट में 1138 और मल्टी-कोर टेस्ट में 3450 स्कोर किया है। लिस्टिंग में Exynos 1480 चिपसेट और 8GB रैम का जिक्र है, जबकि 6GB रैम वैरियंट भी संभव माना जा रहा है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में Android 16 सामने आया है।

Samsung Galaxy A57 को SM-A576B मॉडल नंबर के साथ देखा गया है, जिसने सिंगल-कोर में 1385 और मल्टी-कोर में 4469 स्कोर हासिल किया है। इसमें Exynos 1680 प्रोसेसर और स्टैंडर्ड तौर पर 8GB रैम दी जा सकती है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में Android 16 सामने आया है।

लीक स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Galaxy A37 में Exynos 1480 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। इसमें 50MP का OIS सपोर्टेड प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 5MP मैक्रो लेंस मिल सकता है। साथ ही 5,000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह Android 16 आधारित One UI 8.5 पर रन कर सकता है।

Samsung Galaxy A57 में नया Exynos 1680 प्रोसेसर, 6.6 इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट, 5,000mAh बैटरी, 45W चार्जिंग, IP67 वॉटर रेजिस्टेंस और स्टीरियो स्पीकर्स जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। जिससे यह थोड़ा प्रीमियम बन सकता है।

Galaxy A37 उन यूजर्स के लिए हो सकता है जो ब्रांड वैल्यू, अच्छी कैमरा क्वालिटी और लंबा सॉफ्टवेयर अपडेट चाहते हैं लेकिन बजट कम है। वहीं, Galaxy A57 उन यूजर्स को आकर्षित कर सकता है जो प्रीमियम डिजाइन, बेहतर परफॉरमेंस और IP रेटिंग जैसे फीचर्स के साथ अच्छा फोन देख रहे हैं।

भारतीय बाजार में इनका मुकाबला संभावित तौर पर आगामी OnePlus Nord सीरीज, Redmi Note 15 Pro और Oppo K13 Turbo 5G जैसे फोंस से हो सकता है। हालांकि प्राइस सामने आने के बाद ही असल टक्कर का पता चल पाएगा।

यदि आप आने वाले दिनों में नया सैमसंग फोन लेने की सोच रहे हैं तो Galaxy A57 और A37 बढ़िया विकल्प बन सकते हैं। हम आपको आगे भी इनका अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स पढ़ते रहें।