6,000 रुपये तक महंगे हुए Samsung Galaxy A57 और A37, जानें नई कीमत

Join Us icon

Samsung ने भारत में अपने Galaxy A57 और Galaxy A37 स्मार्टफोन की कीमत एक बार फिर बढ़ा दी है। खास बात यह है कि पिछले महीने ही दोनों स्मार्टफोन की कीमतों में 5,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं, अब करीब दो हफ्ते बाद फिर से इनके दाम बढ़ा दिए गए हैं। नई कीमतें 6 सितंबर 2026 से लागू हो गई हैं यानी आज से इन दोनों मॉडल्स को लेने पर आपको ज्यादा कीमत कीमत देनी होगी।

Samsung Galaxy A57 और Galaxy A37 की नई कीमत

ब्रांड के अपडेट के अनुसार, Galaxy A57 की शुरुआती कीमत फिलहाल 62,999 रुपये हो गई है। इसके 8GB + 256GB वैरियंट की कीमत 59,999 रुपये से बढ़कर 62,999 रुपये की गई है। वहीं, 12GB + 256GB मॉडल अब 67,499 रुपये के बजाय 72,499 रुपये में मिलेगा।

Galaxy A37 की कीमत में भी अच्छी-खासी बढ़ोतरी हुई है। इसका 8GB + 128GB मॉडल 43,999 रुपये के बजाय 46,999 रुपये में मिलेगा। 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 50,499 रुपये से बढ़कर 54,499 रुपये और 12GB + 256GB वैरियंट की कीमत 57,999 रुपये से बढ़कर 63,999 रुपये हो गई है।

मॉडलवैरियंटपुरानी कीमतनई कीमतबढ़ोतरी
Galaxy A578GB + 256GB59,999 रुपये62,999 रुपये3,000 रुपये
Galaxy A5712GB + 256GB67,499 रुपये72,499 रुपये5,000 रुपये
Galaxy A378GB + 128GB43,999 रुपये46,999 रुपये3,000 रुपये
Galaxy A378GB + 256GB50,499 रुपये54,499 रुपये4,000 रुपये
Galaxy A3712GB + 256GB57,999 रुपये63,999 रुपये6,000 रुपये

Galaxy A57 और Galaxy A37 स्पेसिफिकेशंस

Galaxy A57 और Galaxy A37 में कई फीचर्स एक जैसे हैं। दोनों स्मार्टफोन में 6.7-इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलता है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ और 1,900 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass Victus+ दिया गया है।

परफॉरमेंस के लिए Galaxy A57 में Samsung का नया Exynos 1680 चिपसेट दिया गया है। वहीं, Galaxy A37 में Exynos 1480 चिपसेट मिलता है। दोनों फोन में 5,000mAh की बैटरी मिलती है और ये 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं। हालांकि, इस कीमत पर बड़ी बैटरी चाहने वाले यूजर्स को कुछ दूसरे विकल्प ज्यादा आकर्षक लग सकते हैं।

सॉफ्टवेयर के मामले में दोनों फोन Android 16 पर आधारित One UI 8.5 के साथ आते हैं। Samsung इन स्मार्टफोन के लिए 6 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट और OS अपग्रेड देता है। लंबे समय तक अपडेट मिलने की वजह से Galaxy A57 और Galaxy A37 उन यूजर्स के लिए खास हो सकते हैं, जो फोन को कई साल तक चेंज नहीं करते हैं।

फोटोग्राफी के लिए दोनों फोन में 50MP का मेन कैमरा और 5MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए दोनों स्मार्टफोन में 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। हालांकि, अल्ट्रावाइड कैमरे में अंतर है। Galaxy A57 में 12MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। जबकि Galaxy A37 में 8MP का अल्ट्रावाइड सेंसर मिलता है।

क्या कीमत बढ़ने के बाद खरीदना चाहिए?

नई कीमतों के बाद Galaxy A57 और Galaxy A37 पहले की तुलना में काफी महंगे हो गए हैं। खासकर Galaxy A57 का 60,000 रुपये के पार जाना इसे ज्यादा प्रीमियम सेगमेंट में ले आया है। अगर आपकी पसंद लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट, Samsung का अनुभव और शानदार डिस्प्ले है तो ये फोन अभी भी लिए जा सकते हैं। हालांकि, बेहतर परफॉरमेंस या बड़ी बैटरी चाहिए और अन्य ब्रांड भी चुन सकते हैं तो इस कीमत पर दूसरे विकल्पों को देखना सही निर्णय साबित होगा। हम आपको आगे भी प्राइस में उतार-चढ़ाव होने पर डिटेल्स देते रहेंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here