
सैमसंग ने पिछले साल में अपने स्मार्टफोन कैमरा तकनीक को बहुत ही बेहतर और एडवांस किया है। सैमसंग ने ट्रिपल रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन के रुप में गैलेक्सी ए7 (2018) तथा क्वॉड रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन के रुप में गैलेक्सी ए9 को लॉन्च किया था। गैलेक्सी ए7 (2018) को वैश्विक मंच के साथ ही इंडिया में भी काफी पसंद किया गया है। सैमसंग ने पिछले दिनों ही अपने इस स्मार्टफोन की कीमत में 3,000 रुपये से अधिक की कटौती की है। वहीं अब खबर मिल रही है कि सैमसंग अपने इस फोन को सिर्फ सस्ता ही नहीं बल्कि बेहद एडवांस भी करने वाली है।
सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018) को दरअसल वाईफाई सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग में खुलासा हुआ है कि सैमसंग का यह शानदार स्मार्टफोन बेहद ही जल्द एंडरॉयड के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 9 पाई पर अपडेट होने वाला है। सैमसंग ने गैलेक्सी ए7 (2018) को एंडरॉयड ओरियो पर पेश किया था जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ सैमसंग के एक्सनॉस 7885 चिपसेट पर रन करता है। लेकिन अब नई अपडेट के बाद यह फोन सबसे लेटेस्ट और फास्ट एंडरॉयड ओएस से लैस हो जाएगा।

गैलेक्सी ए7 (2018) की बात करें तो यह फोन 6.0-इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इन 3 कैमरा सेंसर्स में एक कैमरा 24-मेगापिक्सल का है जो एफ/1.7 अपर्चर सपोर्ट करता है। इसी तरह एफ/2.2 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाईड सेंसर रियर पैनल पर मौजूद है। वहीं फ्रंट पैनल पर 24-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।
सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018) को इंडियन मार्केट में 2 वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस फोन को 6जीबी रैम के साथ 128जीबी मैमोरी और 4जीबी रैम के साथ 64जीबी मैमोरी में खरीदा जा सकता है। इन दोनों ही वेरिएंट्स की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। गैलेक्सी ए7 (2018) डुअल सिम 4जी फोन है जो एनएफसी के साथ ही बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स भी सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए यहां इस फोन के साईड पैनल पर मौजूद पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 3,300एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।
4जीबी रैम और एंडरॉयड पाई के साथ आएगा गैलेक्सी ए40, बेंचमार्किंग साइट पर हुआ लिस्ट
सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018) को ब्लू, ब्लैक, गोल्ड व पिंक कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकता है। भारतीय बाजार में इस फोन के 4जीबी रैम/64जीबी मैमोरी वेरिएंट को 23,990 रुपये तथा 6जीबी रैम/128जीबी मैमोरी वेरिएंट को 28,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। लेकिन पिछले दिनों हुए प्राइस कट के बाद गैलेक्सी ए7 (2018) के 4जीबी/64जीबी वेरिएंट को 18,990 रुपये तथा 6जीबी/128जीबी वेरिएंट को 22,990 रुपए में खरीदा जा सकता है।






















Comments are closed.