सैमसंग गैलेक्सी ए8एस में होगी 6.39-इंच की सबसे अलग इनफिनिटी ‘ओ’ डिसप्ले, स्पेसिफिकेशन्स का हुआ खुलासा

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2018/11/samsung-galaxy-a8s-1.jpg

सैमसंग अपने नए स्मार्टफोन गैलेक्सी ए8एस पर काम कर रही है। कुछ दिनों पहले ही इस फोन की डिसप्ले से जुड़ा एक लीक सामने आया था जिससे पता चला था कि गैलेक्सी ए8एस में ‘O’ शेप वाली नॉच दी जाएगी। वहीं अब एक ​बार फिर गैलेक्सी ए8एस की चर्चा से टेक बाजार गर्म है। इस फोन को लेकर नया लीक सामने आया है जिसमें गैलेक्सी ए8एस के डिजाईन व डिसप्ले के साथ ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी गई है।

सैमसंग गैलेक्सी ए8एस से जुड़े इस नए लीक में भी यह पुख्ता किया गया है कि सैमसंग का यह फोन ‘ओ’ शेप वाली नॉच से लैस है। इस फोन में फ्रंट पैनल के उपरी हिस्से में छोटा को गोलाकार होगा तथा इस छेद में ही सेल्फी कैमरा फिट किया जाएगा। गौरतलब है कि इस तरह ही नॉच पर लॉन्च होने वाला गैलेक्सी ए8एस सिर्फ सैमसंग ही नहीं ​बल्कि पूरे टेक बाजार का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें नॉच फोन बॉडी से दूर डिसप्ले के बीच में होगी।

लीक के अनुसार गैलेक्सी ए8एस में 6.39-इंच की इनफिनिटी ओ फुलएचडी+ एलसीडी डिसप्ले दी जाएगी। लीक के अनुसार सैमसंग का फोन 59.11 x 74.88 x 7.38एमएम डायमेंशन वाला होगा तथा नॉच के लिए बने छेद का साईज़ 6.7एमएम का होग। इस फोन के फ्रंट पैनल पर पूरी तरह से डिसप्ले स्क्रीन ही होगी। लीक में बताया गया है कि सैमसंग अपने इस फोन को लेटेस्ट एंडरॉयड वर्ज़न पर पेश करेगी त​था यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट पर रन करेगा।

12 जीबी रैम पर लॉन्च होगा सैमसंग का सुपर पावरफुल गैलेक्सी एस10 ?

सैमसंग गैलेक्सी ए8एस को 6जीबी रैम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। वहीं लीक के मुताबिक इस फोन में 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी, जिसे कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकेगा। लीक के अनुसार सैमसंग का यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा वाला होगा। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 24-मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा सेेंसर के साथ 5-मेगापिक्सल तथा 10-मेगापिक्सल के दो अन्य कैमरा सेंसर भी दिए जाएंगे। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 24-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा बताया गया है।

1,25,000 रुपये का होगा सैमसंग का पहला फोल्डेबल फोन

गैलेक्सी ए8एस को सैमसंग द्वारा 3,400एमएएच की बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है। सैमसंग आॅफिशियली गैलेक्सी ए8एस के निर्माण तथा इसकी ​​डिसप्ले की घोषणा कर चुकी है। लेकिन यह फोन ​कब तक बाजार में कदम रखेगा और इसकी पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स क्या होगी इसके लिए कंपनी की अगली घोषणा का इंतजार किया जा रहा है। वहीं यह भी माना जा रहा है कि शायद सैमसंग कंपनी गैलेक्सी ए8एस स्मार्टफोन को अपनी गैलेक्सी सीरीज़ की दसवीं सालगिरह पर गैलेक्सी एस10 के साथ ही टेक मंच पर पेश करेगी।