सैमसंग गैलेक्सी ए8एस ​सर्टिफिकेशन्स साइट ​पर लिस्ट, 10 दिसंबर को लॉन्च होगा यह दुनिया का पहला इनफिनिटी ‘ओ’ डिसप्ले वाला फोन

Join Us icon

सैमसंग ने इसी हफ्ते जानकारी दी थी कि कंपनी आने वाली 10 दिसंबर को अपना इन-डिसप्ले सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन गैलेक्सी ए8एस टेक मंच पर पेश करने वाली है। सैमसंग 10 दिसंबर को चीन में ईवेंट का आयोजन करेगी और इसी ईवेंट के मंच से कोरियन कंपनी द्वारा निर्मित ​गैलेक्सी ए8एस वैश्विक मंच पर दस्तक देगा। वहीं आज फोन के लॉन्च होने से चंद दिनों पहले ही चीनी सर्टिफि​केशन्स टेना ने भी गैलेक्सी ए8एस को लिस्ट कर दिया है। इस लिस्टिंग के बाद लॉन्च से पहले ही सैमसंग गैलेक्सी ए8एस की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो गया है।

सैमसंग गैलेक्सी ए8एस को टेना पर लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग में फोन का मॉडल नंबर एसएम-जी8870 बताया गया है। टेना की लिस्टिंग से पता चला है कि सैमसंग का यह फोन 6.39-इंच की बड़ी डिसप्ले पर पेश किया जाएगा, हालांकि लिस्टिंग में डिसप्ले रेज्ल्यूशन का जिक्र नहीं किया गया है। टेना पर सैमसंग गैलेक्सी ए8एस का डायमेंशन 158.4 x 74.9 x 7.4एमएम बताया गया है। वहीं लिस्टिंग में डुअल सिम सपोर्ट के साथ ही गैलेक्सी ए8एस में 3,300एमएएच बैटरी दिए जाने की बात भी सामने आई है।

samsung-galaxy-a8s-listed-on-tenaa-specifications-launching-10-december-in-hindi

आपको बता दें कि सैमसंग का यह फोन ‘ओ’ शेप वाली नॉच से लैस है। इस फोन में फ्रंट पैनल के उपरी हिस्से में छोटा को गोलाकार होगा तथा इस छेद में ही सेल्फी कैमरा फिट किया जाएगा। यह विश्व का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जिसमें नॉच फोन बॉडी से दूर डिसप्ले के बीच में होगी। अब तक सामने आए लीक्स के अनुसार गैलेक्सी ए8एस में इनफिनिटी ओ फुलएचडी+ एलसीडी डिसप्ले दी जाएगी तथा फोन की डिसप्ले पर नॉच के लिए बने छेद का साईज़ 6.7एमएम का होग।

samsung-galaxy-a8s-listed-on-tenaa-specifications-launching-10-december-in-hindi

लीक के अनुसार सैमसंग अपने इस फोन को लेटेस्ट एंडरॉयड वर्ज़न पर पेश करेगी त​था यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट पर रन करेगा। सैमसंग गैलेक्सी ए8एस को 6जीबी रैम के साथ लॉन्च किया जा सकता है तथा फोन में 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। गौरतलब है कि सैमसंग का यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा वाला होगा। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 24-मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा सेेंसर के साथ 5-मेगपिक्सल तथा 10-मेगापिक्सल के दो अन्य कैमरा सेंसर भी दिए जाएंगे। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 24-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा बताया गया है।

सोनी एक्सपीरिया एक्सजे़ड4 कॉम्पेक्ट पहली बार आया सामने, इस शानदार स्मार्टफोन की वीडियो हुई लीक

सैमसंग आने वाली 10 तारीख को अपना यह शानदार स्मार्टफोन पेश करने वाली। गैलेक्सी ए8एस की शुरूआत चीनी बाजार से होगी जिसके बाद यह ​विश्व के अन्य बाजारों में कदम रखेगा। सैमसंग गैलेक्सी ए8एस की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स, इसके वेरिएंट्स तथा कीमत के लिए 10 दिसंबर को फोन लॉन्च होने का इंतजार करना होगा।

Comments are closed.