
सैमसंग ने गत 20 नवंबर को भारत में गैलेक्सी ए9 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होने वाला पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसके बैक पैनल पर 4 रियर कैमरा सेंसर दिए गए हैं। सैमसंग ने गैलेक्सी ए9 को बेहद ही शानदार डिजाईन के साथ ही दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस कर बाजार में उतारा है। सैमसंग गैलेक्सी ए9 आज से इंडियन मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। यदि आप भी इस फोन को लेना चाहते हैं तो आगे हमनें फोन की कीमत व इसकी उपलब्धता के साथ ही फोन पर विभिन्न कंपनियों द्वारा दिए जा रहे आॅफर्स की विस्तृत जानकारी दी है।
सैमसंग गैलेक्सी ए7: ट्रिपल कैमरा कैमरा और स्टाइलिश डिजाइन लेकिन थोड़ा धीमा
सैमसंग गैलेक्सी ए9 को कंपनी द्वारा दो रैम वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। एक वेरिएंट जहां 6जीबी रैम सपोर्ट करता है तो वहीं दूसरे वेरिएंट को कंपनी ने 8जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया है। इन दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 36,990 रुपये और 39,990 रुपये है। गैलेक्सी ए9 के दोनों ही वेरिएंट्स 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं। ये दोनों ही वेरिएंट्स बबलगम पिंक, केवियार ब्लैक और लेमोनेड ब्लू कलर वेरिएंट से आज से सेल के लिए उपलब्ध हो गए हैं।

गैलेक्सी ए9 को शॉपिंग साइट अमेज़न के साथ ही सैमसंग की आॅफिशियल आॅनलाईन वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। अमेज़न इंडिया से गैलेक्सी ए9 स्मार्टफोन को यदि एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदा जाता है तो यूजर को सीधे 3,000 रुपये का डिस्काउंट प्राप्त होगा। वेबसाइट पर गैलेक्सी ए9 नो कॉस्ट ईएमआई पर भी सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं यदि आप गैलेक्सी ए9 की खरीद के साथ पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज कराते हैं तो कंपनी 16,000 रुपये की छूट दे रही है।
सैमसंग ने गैलेक्सी ए9 के लिए टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के साथ ही भी पार्टनरशिप की है। एयरटेल वेबसाइट पर गैलेक्सी ए9 के दोनों ही रैम वेरिएंट्स को बिना पूरा भुगतान किए मामूल सी डाउन पेमेंट कर खरीदा जा सकता है। एयरटेल इस फोन को 18 महीने की ईएमआई किश्तों पर प्रदान कर रही है। गैलेक्सी ए9 के 6जीबी रैम वेरिएंट को पाने के लिए जहां 3,690 रुपये की डाउन पेमेंट करनी होगी वहीं 8जीबी रैम वेरिएंट को 4,890 रुपये की डाउन पेमेंट पर खरीदा जा सकता है।
गैलेक्सी ए9 के 6जीबी रैम वेरिएंट की डाउनपेमेंट करने पर 2,349 रुपये प्रति माह की किश्त बनेगी तो वहीं 8जीबी रैम वेरिएंट के लिए 2,449 रुपये की मासिक ईएमआई चुकानी होगी। आॅफर के तहत सैमसंग गैलेक्सी ए9 में एयरटेल सिम डालने पर उपभोक्ताओं को कंपनी की ओर से अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग व इंटरनेट डाटा के साथ ही माय एयरटेल ऐप पर मिलने वाले विभिन्न आॅफर्स भी प्राप्त होंगे।
सैमसंग गैलेक्सी ए9 के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए (यहां क्लिक करें)
सैमसंग गैलेक्सी ए9 को खरीदने के लिए नीचे क्लिक करें
अमेज़न इंडिया / एयरटेल वेबसाइट






















