
सैमसंग गैलेक्सी जे सीरीज़ के दो स्मार्टफोन लगातार चर्चाओं में छाए हुए हैं। गैलेक्सी जे7 प्राइम और गैलेक्सी जे4 प्लस को लेकर लीक्स सामनें आते जा रहे हैं। फोटो और स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी खबरें आने के बाद अब गैलेक्सी जे7 प्राइम/ जे7 प्लस और गैलेक्सी जे4 प्लस की लॉन्च डेट भी सामनें आ गई है। ताजा लीक में पता चला है कि सैमसंग अपनी गैलेक्सी जे सीरीज़ के इन दोनों ही स्मार्टफोंस को 24 सितंबर के दिन भारत में लॉन्च कर देगी।
सैमसंग ने हालांकि अभी तक गैलेक्सी जे7 प्लस और गैलेक्सी जे4 प्लस की लॉन्च डेट से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन एक टिप्सटर ने अपने ट्वीटर हैंडल के जरिए फोन लॉन्च की जानकारी दी है। इस ट्वीट में बताया गया है कि आने वाली 24 सितंबर को गैलेक्सी जे7 प्लस और गैलेक्सी जे4 प्लस स्मार्टफोन इंडियन टेक मार्केट में उतार दिए जाएंगे। हालांकि इस ट्वीट में फोन की कीमत तथा इनकी सेल की उपलब्धता का जिक्र नहीं किया गया है।
Exclusive Leak! I have just found out that J6+ will have 13+5MP Dual Rear Cameras along with 4GB of RAM and 8MP Front Camera. The J4+ will have single back camera of 13MP and 5MP front camera along with 3GB of RAM and 32GB of ROM. It Is launching soon in India (As told earlier). pic.twitter.com/pctiOHGlwC
— Ishan Agarwal (@IshanAgarwal24) September 16, 2018
सामनें आए लीक में दोनों स्मार्टफोन मॉडल की कुछ अहम स्पेसिफिकेशन्स का भी जिक्र किया गया है। लीक के मुताबिक गैलेक्सी जे7 प्लस में जहां 4जीबी की रैम मैमोरी दी जाएगी वहीं गैलेक्सी जे4 प्लस को 3जीबी की रैम पर पेश किया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो गैलेक्सी जे7 प्लस के बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा बताया गया है। वहीं गैलेक्सी जे4 प्लस में 13 मेगापिक्सल का सिंगर रियर कैमरा दिए जाने की बात इस लीक में कही गई है।
4,900एमएएच और 7.12-इंच डिसप्ले के साथ सामनें आया हुआवई का नया फोन
सेल्फी के लिए गैलेक्सी जे7 प्लस में जहां 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता हैै वहीं गैलेक्सी जे4 प्लस को 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा के साथ बाजार में उतारा जा सकता है। इस लीक में गैलेक्सी जे4 प्लस की स्टोरेज की जानकारी भी दी गई है जो ट्वीट के मुताबिक 32जीबी की होगी। आपको फिर से बता दें कि सैमसंग ने अभी तक गैलेक्सी जे7 प्लस या गैलेक्सी जे4 प्लस को लेकर आॅफिशियल घोषणा नहीं की है, लिहाजा कंपनी द्वारा सूचना दिए जाने का इंतजार किया जा रहा है।


















