Samsung Galaxy M02s वेबसाइट पर लिस्ट, लो बजट में जल्द होगा लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2020/11/Samsung-Galaxy-A02s.jpg

Samsung को लेकर कुछ दिनों पहले ही खबर सामने आई थी कि कंपनी अपनी ‘गैलेक्सी एम’ सीरीज़ के Samsung Galaxy M02 स्मार्टफोन पर काम कर रह है जिसे जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने हालांकि इस फोन के लॉन्च की जानकारी अभी तक नहीं दी है लेकिन पिछले दिनों गैलेक्सी एम02 सैमसंग इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर स्पॉट हुआ था। वहीं अब इसी सीरीज़ के एक और नए फोन की जानकारी सामने आ रही है जिसका नाम Samsung Galaxy M02s बताया जा रहा है।

Samsung Galaxy M02s को दरअसल गूगल प्ले सपोर्टेड डिवाईसेज़ लिस्ट में अपडेट किया गया है जिसे एमएसपी ने स्पॉट किया है। वेबसाइट पर इस फोन को SM-M025F मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है जिसके साथ ही फोन के नाम ‘Galaxy M02s’ का भी खुलासा हो गया है। यहां गैलेक्सी एम02एस का कोडनेम ‘a02q’ बताया गया है जिसे लेकर माना जा रहा है कि सैमसंग अपने इस आगामी फोन को Samsung Galaxy A02s के रिब्रांडिंड वर्ज़न के तौर पर लॉन्च करेगी।

Samsung Galaxy A02s

सैमसंग गैलेक्सी एम02एस के लॉन्च की​ स्थिति तो साफ नहीं हो पाई है लेकिन हाल ही में पेश हुए गैलेक्सी ए02एस की बात करें तो इसे 720 x 1500 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ टीएफटी इनफिनिटी ‘वी’ डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड ओएस आधारित है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर पर काम करता है। कंपनी ने गैलेक्सी ए02एस में मौजूद चिपसेट से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन उम्मीद है कि मार्केट में यह फोन क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट के साथ सेल के लिए उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें : इंडिया में शुरू हुआ Samsung Galaxy Tab M62 का प्रोडक्शन, जानें क्या है कंपनी का बिग प्लान

सैमसंग गैलेक्सी ए02एस में मौजूद फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए गैलेक्सी ए02 में एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Galaxy A02s

Samsung Galaxy A02s डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई व अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करता है। इंटरनेशनल मार्केट में इस फोन को 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च किया गया है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह गैलेक्सी ए02एस स्मार्टफोन 15वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। सैमसंग का यह फोन आने वाले दिनों में Black और White कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।