7,000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy M12 लॉन्च के बेहद नजदीक, सामने आई अहम जानकारी

Samsung के ‘गैलेक्सी एम’ सीरीज़ के अपकमिंग फोन Samsung Galaxy M12 स्मार्टफोन को लेकर काफी समय से जानकारी सामने आ रही है। हाल ही में फोन को भारतीय सर्टिफिकेशन्स साइट बीआईएस पर देखा गया था। इस लिस्टिंग के बाद माना जा रहा है कि अब कंपनी बेहद जल्द अपने इन नए मोबाइल फोंस को इंडियन मार्केट में लाॅन्च कर देगी। वहीं, अब यूएस की FCC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर फोन को देखा गया है। हालांकि, FCC वेबसाइट पर फोन को लेकर कोई और जानकारी सामने नहीं आई है।
FCC पर Samsung Galaxy M12 को मॉडल नंबर SM-M127F के साथ स्पॉट किया गया है। FCC वेबसाइट यह बताया गया है कि यह “phablet” होगा। वहीं, पुरी रिपोर्ट्स की माने तो इस डिवाइस का साइज एक स्मार्टफोन जैसा ही होगा। इस एंट्री लेवल फोन में सिर्फ 2.4GHz Wi-Fi सपोर्ट दिया जाएगा, जिसकी जानकारी FCC वेवबसाइट पर सामने आई है।
फोन कुछ समय पहले बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर भी देखा गया था। सैमसंग गैलेक्सी एम12 को गीकबेंच पर 3 जीबी रैम मैमोरी से लैस दिखाया गया है। उम्मीद है कि बाजार में यह स्मार्टफोन एक से अधिक रैम वेरिएंट्स में एंट्री लेगा। बेंचमार्किंग स्कोर की बात करें तो गैलेक्सी एम12 को गीकबेंच पर सिंगल कोर में जहां 178 स्कोर प्राप्त हुआ है वहीं मल्टी कोर में ने 1025 स्कोर हासिल किया है। गीकबेंच पर फोन की अन्य अधिक स्पेसिफिकेशन्स तो सामने नहीं आ पाई है लेकिन इस लिस्टिंग के बाद माना जा रहा है कि आने वाले दिनों जल्द ही Samsung Galaxy M12 की घोषणा हो जाएगी। इसे भी पढ़ें: नए साल में धमाका करने आ रहा Samsung Galaxy A72 5G, ऐसा होगा डिजाइन
Samsung Galaxy M12
सैमसंग गैलेक्सी एम12 के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अभी तक सामने आए लीक्स के अनुसार यह स्मार्टफोन 6.7 इंच की बड़ी डिसप्ले पर लाॅन्च किया जा सकता है जो पंच होल डिजाईन पर बनी होगी। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 7,000एमएएच की बड़ी बैटरी दिए जाने की बात भी लीक में सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि बड़ी बैटरी के चलते फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी देखने को मिलेगा। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy A32 होगा ब्रांड का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन, शानदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ होगा लाॅन्च
लीक की मानें तो फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy M12 स्मार्टफोन क्वाॅड रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है जिसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस और 2 मेगापिक्सल के अन्य दो सेंसर्स देखने को मिल सकते हैं। इसी तरह सेल्फी और वीडियो काॅलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लाॅन्च का इंतजार किया जा रहा है।