सैमसंग गैलेक्सी एम10 ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट, अगले महीने देगा दस्तक

Join Us icon

सैमसंग के नोएडा स्थित प्लांट में गैलेक्सी एम सीरीज़ की प्रोडक्शन को लेकर 91मोबाइल्स जानकारी दे चुकी है। सैमसंग इस नई सीरीज़ में गैलेक्सी एम10, गैलेक्सी एम20 और गैलेक्सी एम30 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। वहीं आज अब इनमें से एक गैलेक्सी एम10 को ब्लूटूथ सर्टिफिकेशनस साइट पर लिस्ट किया गया है। इससे पहले इसी डिवाइस को अमेरिकी साइट एफसीसी पर भी सर्टिफाइड किया गया था, जिसमें सामने आया था कि डिवाइस एंडरॉयड 8.0 ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करेगा।

गैलेक्सी एम20 को ब्लूटूथ एसआईजी वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है, जिसमें डिवाइस की कुछ जानकारी सामने आई है। सर्टिफिकेशन में सामने आया है कि गैलेक्सी एम20 में ब्लूटूथ वी5.0 कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ आएगा। वहीं, लिस्टिंग में सबसे महत्वपूर्ण बात जो सामने आई है वह है कि सैमसंग गैलेक्सी एम20 को एक्सोनेस 7904 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। बता दें कि एक्सोनेस 7094 कंपनी का लेटेस्ट मिड-रेंज प्रोसेसर है, जिसे सैमसंग मोबाइल ने पिछले साल सितंबर में आयोजित एक इवेंट के दौरान पेश किया था।सर्टिफिकेशन में एक्सोनेस 7884 और 7885 एसओसी का भी जिक्र है, जिससे उम्मीद लगाई जा रही है कि डिवाइस को अलग वेरिएंट में पेश किया जा सकता है।

4,000एमएएच बैटरी से लैस होगा सैमसंग गैलेक्सी ए50, फोन स्क्रीन के ​नीचे होगा फिंगरप्रिंट सेंसर

samsung-galaxy-m20-bluetooth-sig

सैमसंग गैलेक्सी एम10 को गीकबेंच पर 3जीबी रैम मैमोरी के साथ लिस्ट किया जा चुका है। लिस्टिंग के मुताबिक यह फोन 16जीबी तथा 32जीबी मैमोरी के दो वेरिएंट में बाजार में उतारा जाएगा। गीकबेंच के अनुसार इस फोन को 1.59गीगाहट्र्ज ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ एक्सनोस 7870 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। गैलेक्सी एम10 को वाईफाई अलाइंस पर एसएम-एम105एफ मॉडल नंबर के साथ भी लिस्ट किया जा चुका है। लिस्टिंग के अनुसार कंपनी ने इसे 2.5गीगाहट्र्ज वाईफाई कनेक्टिविटी को चेक किया है।

सैमसंग गैलेक्सी एम10 वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, अगले महीने होगा लॉन्च

आपको बता दें आईएएनएस ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था है कि जनवरी महीने में सैमसंग कंपनी भारत में अपनी गैलेक्सी एम सीरीज़ को लॉन्च कर देगी। सैमसंग एक ओर जहां गैलेक्सी एम सीरीज़ को बाजार में उतारेगी वहीं दूसरी ओर गैलेक्सी जे सीरीज़ तथा गैलेक्सी ऑन सीरीज़ को कंपनी द्वारा बंद कर दिया जाएगा। वहीं 91मोबाइल्स भी पहले गैलेक्सी एम सीरीज़ के जुड़ी एक्सक्लूसिव खबरें देती आई है।

गैलेक्सी एम20 के बारें में हम पहले ही बता चुके हैं कि गैलेक्सी एम20 स्मार्टफोन में डुअल कैमरा, नॉच डिसप्ले, 3.5एमएम जैक और यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट देखने को मिलेगा।वहीं इस फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर तथा 5,000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी जा सकती है।

Comments are closed.