सैमसंग गैलेक्सी एम30 और गैलेक्सी एम20 की कल होगी सेल, जानें कीमत और कहां से खरीदें

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/01/Samsung-Galaxy-M20-elfie-1.jpg

सैमसंग ने इंडियन स्मार्टफोन नई स्ट्रेटजी की शुरूआत करते हुए गैलेक्सी एम सीरीज़ लॉन्च की थी। गैलेक्सी एम सीरीज़ के तहत अब तक तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए जा चुके हैं जो पूरे विश्व में सिर्फ इंडिया में ही उपलब्ध है। सैमसंग ने सबसे पहले गैलेक्सी ए10 और एम20 लॉन्च किए थे जिनके कुछ दिनों बाद ही गैलेक्सी एम30 ने भी बाजार में कदम रख दिया था। सैमसंग गैलेक्सी एम20 जहां अपनी पहली फ्लैश सेल में आउट आफ स्टॉक हो गया था वहीं गैलेक्सी एम30 अभी तक देश में सेल के लिए उपलब्ध नहीं हुआ है। कल यानि 7 मार्च को ये दोनों ही स्मार्टफोन सेल के लिए उपलब्ध होने जा रहे हैं। यदि आप भी गैलेक्सी एम सीरीज़ को खरीदने के इच्छुक है तो आगे हमनें फोन की सेल से जुड़ी सभी जानकारी डिटेल में दी है।

सैमसंग गैलेक्सी एम30 इंडिया में कल अपनी पहली फ्लैश सेल के लिए उपलब्ध होगा। गैलेक्सी एम30 की सेल जहां देश में पहली बार होगी वहीं गैलेक्सी एम20 इंडियन मार्केट में दूसरी फ्लैश सेल के लिए उपलब्ध होने वाला है। दोनों ही स्मार्टफोन की सेल कल दोपहर 12 बजे शुरू होगी। ये दोनों ही स्मार्टफोन सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे।

कीमत

गैलेक्सी एम30
4जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज = 14,990 रुपये
6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज = 17,990 रुपये

गैलेक्सी एम20
3जीबी रैम + 32जीबी स्टोरेज = 10,990 रुपये
4जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज = 12,990 रुपये

गैलेक्सी एम30
गैलेक्सी एम30 को 2220 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4-इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9 पाई पर आधारित है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले कोर्टेक्स ए73 एवं 1.6गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले कोर्टेक्ट ए53 के साथ एक्सनॉस 7904 चिपसेट पर रन करता है।

सैमसंग ने अपने नए फोन को भारत में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। गैलेक्सी एम30 का एक वेरिएंट जहां 4जीबी रैम मैमोरी के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 6जीबी रैम के साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। सिक्योरिटी के लिए गैलेक्सी एम30 के बैक पैनल पर जहां फिंगर​प्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000एमएएच की दमदार बैटरी सपोर्ट करता है।यह भी पढें: सैमसंग गैलेक्सी एस10 मॉडल्स की खरीद पर 6,000 रुपये की छूट और 15,000 रुपये तक का फायदा, जानें सभी ऑफर्स

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एम30 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.9 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। वहीं एफ/2.2 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का वाईड सेंसर तथा एफ/2.2 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर फोन के रियर कैमरा सेटअप में मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए गैलेक्सी एम30 एफ/2.0 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

गैलेक्सी एम20
फोन में 1080 x 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.3-इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिसप्ले दी गई है। गैलेक्सी एम20 आशाही के ड्रैगनटेल ग्लास से प्रोटेक्टेड है जो डिसप्ले को स्क्रैच व खरोचों से बचाता है। फोन के तीन किनारें जहां बेहद ही नैरो बेजल्स वाले हैं वहीं नीचे की ओर हल्का बॉडी पार्ट दिया गया है। बैक पैनल पर वर्टिकल शेप में डुअल रियर कैमरा और बीच में फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।

सैमसंग ने गैलेक्सी एम20 को एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है जो 1.5गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ सैमसंग के ही एक्सनोस 7904 पर रन करता है। गैलेक्सी एम2 दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है जिनमें 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल मैमोरी तथा 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इन दोनों ही वेरिएंट्स की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है।यह भी पढें: 48-एमपी कैमरे वाले ओपो एफ11 प्रो और वीवो वी15 प्रो में कौन है बेस्ट? जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स में अंतर

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो गैलेक्सी एम20 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.9 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी तथा एफ/2.2 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी वाईड एंगल कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। गैलेक्सी एम20 डुअल सिम के साथ 4जी सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए गैलेक्सी एम20 में यूएसबी टाईप-सी पोर्ट के साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है।