15,999 रुपये में लॉन्च होगा 6 जीबी रैम, 6000एमएएच बैटरी और 64एमपी क्वॉड कैमरे वाला Samsung Galaxy M31

Samsung आने वाली 25 फरवरी को इंडिया में अपनी ‘गैलेकसी एम सीरीज़’ का नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M31 लॉन्च करने वाली है। इस फोन को कंपनी की ओर लगातार टीज़ किया जा रहा है तथा साथ ही शॉपिंग साइट अमेज़न पर भी सैमसंग गैलेक्सी एम31 का प्रोडक्ट पेज बनाया जा चुका है। फोन की लिस्टिंग में अभी तक Galaxy M31 की कई स्पेसिफिकेशन्स सामने आ चुकी है। वहीं आज लॉन्च से पहले ही Samsung Galaxy M31 की कीमत का खुलासा भी हो गया है। रिपोर्ट सामने आई है कि सैमसंग गैलेक्सी एम31 15,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।
Samsung Galaxy M31 की कीमत की जानकारी न्यूज एजेंसी आईएएनएस के माध्यम से सामने आई है। एजेंसी की रिपोर्ट में बताया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी एम31 स्मार्टफोन इंडिया में दो वेरिएंट्स में लॉन्च होगा। फोन का बेस वेरिएंट 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा तथा दूसरे वेरिएंट में 6 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। आईएएनएस ने दावा किया है कि Samsung Galaxy M31 का 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 15,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च होगा। रिपोर्ट के मुताबिक 25 फरवरी को लॉन्च होने के बाद यह फोन मार्च के पहले सप्ताह में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
Samsung Galaxy M31
फोन की लुक और डिजाईन की बात करें तो बेजल लेस डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। डिसप्ले के तीन किनारें जहां पूरी तरह से साईड पैनल्स से मिले हुए हैं वहीं नीचे ओर थोड़ा चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। डिसप्ले के उपरी ओर ‘यू’ शेप वाली वॉटरड्रॉप नॉच मौजूद है। रियर पैनल की बात करें तो यह Samsung Galaxy M31 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता हैं जो उपरी दाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। फोन का यह कैमरा सेटअप उल्टे L की शेप में दिया गया है। इस कैमरा सेटअप में चार सेंसर्स के साथ फ्लैश लाईट और सेंसर डिटेल्स भी लिखी गई है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है तथा इसी तरह फोन के दाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy S20, Galaxy S20+ और Galaxy S20 Ultra इस कीमत के साथ करें प्री-बुक, मिलेंगे शानदार ऑफर्स
सैमसंग गैलेक्सी एम31 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन इनफिनिटी ‘यू’ डिसप्ले सपोर्ट करेगा तथा इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड स्क्रीन दी जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक गैलेक्सी एम31 को एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किया जाएगा तथा फोन में 1.74गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ सैमसंग का ही एक्सनॉस 9611 चिपसेट देखने को मिलेगा।
फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy M31 में क्वॉड रियर कैमरा देखने को मिलेगा। फोन में एफ/1.8 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही रिपोर्ट के अनुसार यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का थर्ड सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का ही चौथा सेंसर सपोर्ट करेगा। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात सामने आई है। यह भी पढ़ें : Samsung ला सकती है Galaxy A70e नाम का नया फोन, फोटो और वीडियो आई सामने
Samsung Galaxy M31 के सिक्योरिटी के लिए जहां रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा वहीं साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करेगा। इसी तरह पावर बैकअप के लिए इस फोन में यूएसबी टाईपी सी पोर्ट के साथ 15वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी दिए जाने की बात सामने आई है। वहीं फोन की सेल डेट के लिए 25 फरवरी का इंतजार किया जा रहा है। बता दें कि Samsung जानकारी दे चुकी है कि यह फोन ऑनलाईन शॉपिंग साइट्स के साथ ही ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध होगा।