सैमसंग गैलेक्सी एम40 की पहली झलक: पसंद आएगा यह फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/06/Samsung-Galaxy-M40-Front-1.jpg

Samsung ने इसी साल अपने नए ऑनलाइन एक्सक्लूसिव सीरीज “M” को भारत में लॉन्च किया था। कंपनी ने Galaxy M20 और Galaxy M10 से इसकी शुरुआत की थी। इसके बाद Galaxy M30 को पेश किया गया था। वहीं आज सैमसंग ने इस सीरीज में चौथा फोन Galaxy M40 को पेश कर दिया है। जहां एम सीरीज के अब तक के तीनों फोन स्पेसिफिकेशन में मजबूत माने जाते थे वहीं इस बार कंपनी ने कई नए इनोवेशन के साथ इसे उतारा है। लॉन्च के साथ ही यह फोन हमारे पास भी उपलब्ध हुआ और हम इसकी पहली झलक लेकर आपके पास आए हैं। इसके माध्यम से आप फोन के बारे में कई जानकारी ले सकते हैं।

डिजाइन

Samsung Galaxy M40 को कंपनी ने ग्लास्टिक डिजाइन में पेश किया है। अर्थात बॉडी पॉलिकार्बोनेट प्लास्टिक की बनी है और ग्लास फिनिश में है। फोन देखने में स्लिम है और कोने काफी कर्व्ड हैं। ऐसे में पकड़ने पर काफी अच्छा अहसास कराता है। इसे भी पढे़ं: Oneplus 7 Pro रिव्यू : दमदार परफॉर्मेंस लेकिन कीमत की वजह से रह जाता है पीछे

फोन में पावर और वॉल्यूम बटन दाईं ओर दिए गए हैं। वहीं बाईं ओर सिम स्लॉट है। नीचे की ओर यूएसबी टाइप-सी और लाउडस्पीकर दिया गया है। आपको यह जानकारी हैरानी होगी कि फोन में 3.5एमएम ऑडियो जैक नहीं है यूएसबी टाइप सी से ही ईयरफोन को कनेक्ट करना होगा। हां! अच्छी बात यह है कि सेल्स पैक के साथ यूएसबी टाइप सी कनेक्टर वाला ईयरफोन दिया गया है। इसे भी पढ़ें: देखें शाओमी रेडमी नोट 7एस की पहली झलक: शानदार स्टाइल और दमदार कैमरा

फोन के पिछले पैनल में एम सीरीज के स्टाइल में ही ट्रिपल कैमरा उपलब्ध है और साथ में ही फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। फोन का डिजाइन अच्छा है और यह काफी कॉम्पैक्ट भी है। ऐसे में इसका डिजाइन और स्टाइल आपको काफी पसंद आएगा।

डिसप्ले
Samsung Galaxy M40 में 6.3-इंच की स्क्रीन दी गई है। यह फोन 19.5:9 आसपेक्ट रेशियो के साथ आता है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1080 x 2340 पिक्सल (फुल एचडी+) है। कंपनी ने 2.5D कर्व्ड डिसप्ले का उपयोग किया है और फोन में आपको पंच होल डिसप्ले देखने को मिलेगा जिसे सैमसंग ने “Infinity O” का नाम दिया है। इस पंच होल में फोन का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसे भी पढ़ें: नोकिया 4.2 रिव्यू: कॉम्पैक्ट डिजाइन और स्टॉक एंडरॉयड के बाद परफॉर्मेंस में रह जाता है पीछे

इससे पहले सैमसंग के प्रीमियम फोन Galaxy S10 में हमनें यह देखा था। सैमसंग गैलेक्सी एम40 के साथ कंपनी ने कम रेंज के फोन में इनफिनिटी ओ डिसप्ले की शुरुआत कर दी है।

सैमसंग फोन में अब तक इमोलेड डिसप्ले इस रेंज में देखने को मिलता था लेकिन गैलेक्सी एम40 का डिसप्ले एमोलेड नहीं है। कंपनी ने आईपीएस एलसीडी डिसप्ले का उपयोग किया है। हालांकि डिसप्ले से आपको कोई शिकायत नहीं होगी। काफी शार्प है और टच रिस्पॉन्स भी बेहतर है। शुरुआती अनुभव काफी अच्छा रहा।

स्क्रीन साउंड कास्टिंग

आपको यह जानकारी हैरानी होगी कि Samsung Galaxy M40 में ईयरपीस नहीं है। अर्थात वह स्पीकर ही नहीं है जिसे कानों पर लगाकर आप बात सुनते हैं। इस फोन में स्क्रीन साउंड कास्ट टेक्नोलॉजी है जहां स्क्रीन को कहीं से भी आप कान पर लगाएंगे और आवाज आती रहेगी। इससे पहले हम वीवो नेक्स में यह देख चुके थे। हमनें इसे जांचा तो पाया कि यह सही तरीके से काम कर रहा था। हां आवाज थोड़ी इको हो रही थी।

हार्डवेयर

इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट पर पेश किया गया है। फोन में आपको 2.0 गीगाहट्र्ज का ऑक्टाकोर (2×2.0 GHz क्रयो 460 गोल्ड + 6×1.7 GHz क्रयो 460 सिल्वर) प्रोसेसर देखने को मिलेगा। मध्य रेंज के लिए यह एक अच्छा प्रोसेसर माना जाता है। हालांकि आज 12,000 रुपये के बजट में भी स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट उपलब्ध है। ऐसे में हम थोड़ी और बेहतर की आशा कर रहे थे। ग्राफिक्स के लिए एड्रीनो 612जीपीयू दिया गया है।

कंपनी ने इसे 6जीबी रैम मैमोरी की ताकत प्रदान की है। वहीं स्टोरेज के लिए 128जीबी का विकल्प है। यह फोन फिलहाल एक ही मैमोरी ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इसमें मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप 512जीबी तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।

रही बात फोन के परफॉर्मेंस की तो ज्यादा बातें अभी नहीं करूंगा। अभी हमने लगभग एक दिन ही इसका उपयोग किया है परंतु कहीं भी हमें लैग देखने को नहीं मिला। हां सैमसंग यूआई की वजह से थोड़ा धीमा जरूर था।

सॉफ्टवेयर

सैमसंग गैलेक्सी एम40 एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 9 पाई पर कार्य करता है और इसमें आपको सैमसंग का वन यूआई 1.1 देखने को मिलेगा। इसमें आपको कुछ जेस्चर आधारित यूआई देखने को मिलेंगे जो काफी अच्छे हैं। फोन में गूगल के अलावा सैमसंग, अमेजन और माइक्रोसॉफ्ट के ऐप्स भी दिए गए हैं।

कैमरा

Galaxy M40 को कंपनी ने ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया है। फोन का मुख्य कैमरा 32 एमपी का है और यह एफ/1.7 आर्चर के साथ आता है। कंपनी ने इसे पीडीएएफ सपोर्ट के साथ पेश किया है। वहीं दूसरा सेंसर 8 एमपी, एफ/2.2 अपर्चर के साथ आता है। यह सेंसर वाइड एंगल सपोर्ट करता है। इसमें भी पीडीएएफ सपोर्ट है। तीसरा सेंसर 5 एमपी का है और यह एफ/2.2 अपर्चर के साथ आता है। यह सेंसर डेफ्थ सेंसिंग का काम करता है। अर्थात ब्लर बैक ग्राउंड के दौरान इसका उपयोग होता है।

कैमरे के साथ आपको लाइव फोकस, प्रो मोड और स्लो मोशन वीडियो का भी विकल्प मिलेगा। कंपनी ने इसे अल्ट्रा वाइड एंगल के साथ पेश किया है और 123 डि​ग्री तक का वाइड एंगल फोटो सपोर्ट करता है।

सेल्फी के लिए इस फोन में 16 एमपी का कैमरा है जो एफ/2.0 अपर्चर के साथ आता है। सेल्फी कैमरे के साथ भी वाइड एंगल और लाइव फोकस जैसे ऑप्शन भी उपलब्ध हैं। कैमरा क्वालिटी के बारे में फिलहाल ज्यादा बातें नहीं कर सकते। परंतु शुरुआती फोटो अच्छे मिले।

कनेक्टिविटी

दोहरा सिम आधारित इस फोन में 4जी वोएलटीई सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही फोन में वाईफाई और ब्लूटूथ भी है। फोन में डाटा ट्रांसफर के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। वहीं सिक्योरिटी के लिए पिछले पैनल में फिंगरप्रिंट स्कैनर है। इसके साथ ही फेस अनलॉक सपोर्ट भी है।

बैटरी

Samsung Galaxy M40 में 3,500 एमएएच की बैटरी दी गई है और कंपनी ने इसे फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया है।

कीमत और उपलब्धता

Samsung Galaxy M40 की कीमत 19,990 रुपये है और यह फोन 18 जून से ऑनलाइन स्टोर अमेज़न इंडिया और सैमसंग ऑनलाइन स्टोर पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।