28 सितंबर को इंडिया में लॉन्च होगा पावरफुल 5G फोन Samsung Galaxy M52, CPU परफॉर्मेंस होगी 55% इम्प्रूव्ड

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/09/Samsung-Galaxy-M52-5G-India-Launch-28-September.jpg

सैमसंग इंडिया में अपनी गैलेक्सी ‘एम’ सीरीज़ के तहत Samsung Galaxy M52 5G Phone लॉन्च करने वाली है, यह जानकारी तो लंबे समय से सामने आ रही है लेकिन इस फोन की लॉन्च डेट पर कोई भी पुख्ता जानकारी मीडिया में नहीं थी। परंतु आज सैमसंग ने अपने नए 5जी फोन के इंडिया लॉन्च की जानकारी आधिकारित रूप से दे दी है। कंपनी ने बता दिया है कि सैमसंग गैलेक्सी एम52 5जी फोन आने वाली 28 सितंबर को इंडिया में लॉन्च कर दिया जाएगा।

Samsung Galaxy M52 5G India Launch

सैमसंग इंडिया ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल के जरिये घोषणा कर दी है कि कंपनी आने वाली 28 सितंबर को अपना नया 5जी फोन Samsung Galaxy M52 इंडिया में लॉन्च कर देगी। ट्वीटर के साथ ही कंपनी इस फोन का प्रोडक्ट पेज शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर भी लाईव कर दिया है। बताया गया है कि गैलेक्सी एम52 5जी फोन 28 सितंबर की दोपहर 12 बजे भारतीय बाजार में उतारा जाएगा और इसी दिन फोन की कीमत और उपलब्धता की जानकारी दी जाएगी।

यह हो सकती है स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy M52 5G फोन से जुड़े लीक्स की मानें तो यह स्मार्टफोन 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.7 इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करेगा जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। इस फोन को एंडरॉयड 11 आधारित वनयूआई 3.1 पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 778जी चिपसेट देखने को मिल सकता है। इंडियन मार्केट में यह फोन 8 जीबी रैम के साथ लाया जा सकता है।

Samsung Galaxy M51

फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी एम52 5जी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जिसमें 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ 12 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड सेंसर और 5 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर देखने को मिल सकता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Samsung Galaxy M52 5G फोन को 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस किए जाने की बात कही गई है। यह मोबाइल फोन 5,000एमएएच बैटरी के साथ बाजार में आ सकता है।