
पिछले साल कोरियन कंपनी सैमसंग द्वारा भारत लॉन्च किए गए स्मार्टफोन गैलेक्सी आॅन 5प्रो और गैलेक्सी आॅन 7प्रो की खरीद पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया द्वारा भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। जारी आॅफर के तहत 9,190 रुपये की कीमत वाला गैलेक्सी आॅन 5प्रो 7,990 रुपये तथा 11,000 रुपये की कीमत वाला गैलेक्सी आॅन 7प्रो 9,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।
असूस ज़ेनफोन 3 ज़ूम की कीमत का हुआ खुलासा, ताकतवर कैमरा लेकिन थोड़ा महंगा
सैमसंग गैलेक्सी आॅन 5प्रो की बात की जाए तो इसमें 720 x 1280 रेज्ल्यूशन वाली 5-इंच की टीएफटी डिसप्ले दी गई है। यह फोन माली-टी720 से लैस 1.3गीगाहर्ट्ज़ एक्सनोस 3475 क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर कार्य करता है।
आॅन 5प्रो में कंपनी की ओर से 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें जहां 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 2,600एमएएच की बैटरी दी गई है।

सैमसंग गैलेक्सी आॅन 7प्रो को कंपनी द्वारा 720 x 1280 रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की टीएफटी डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन एड्रीनो 306 जीपीयू के साथ 1.2गीगाहर्ट्ज़ क्वॉलकाम एमएसएम8916 स्नैपड्रैगन 410 क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर कार्य करता है।
आॅन 7प्रो में 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। कंपनी की ओर से फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 13-मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। साथ ही पावर बैकअप के लिए इसमें 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।
13-मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ असूस जेनफोन गो, जानें फीचर व स्पेसिफिकेशन
अमेज़न इंडिया की आॅफिशियल वेबसाइट पर सैमसंग के ये दोनों फोन 1 हजार रुपये से ज़्यादा की छूट के साथ सेल के लिए उपलब्ध है।





















