सैमसंग गैलेक्सी एस10 सीरीज़ कल होगी भारत में लॉन्च, यहां देखें ईवेंट लाईव और लॉन्च से पहले जानें कीमत

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/02/Samsung-Galaxy-S10-Family-12.jpg

सैमसंग ने पिछले महीने सेन फ्रांसिसको में आयोजित एक इवेंट के दौरान अपनी गैलेक्सी एस10 सीरीज़ से पर्दा उठा दिया था। इस सीरीज़ के अंदर तीन नए मॉडल सैमसंग गैलेक्सी एस10, सैमसंग गैलेक्सी एस10+ और सैमसंग गैलेक्सी एस10ई को पेश किया गया था। वहीं, कल यानी 6 मार्च को इन फोन्स को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा।

तीनों ही स्मार्टफोन के कई स्पेसिफिकेशन एक समान हैं, जैसे कि प्रोसेसर, एचडीआर10+ सर्टिफिकेशन के साथ डायनमिक एमोलेड डिसप्ले, फास्ट वायरलेस चार्जिंग 2.0 और वायरलेस पावर शेयर। सैमसंग गैलेक्सी एस 10 सीरीज़ को लेकर दिल्ली में एक इवेंट का आयोजन किया जा रहा है और जहां कंपनी को ऑफिशियल तौर पर भारतीय मार्केट में पेश किया जाएगा और इनकी उपलब्धता के बारे में बताया जाएगा।

दिल्ली में इस फोन के लॉन्च को लेकर काफी बड़ी तैयारी की गई है और इसे आप भी घर बैठे लाइव देख सकते हैं। कल दोपहर 12:30 बजे से इस फोन को लॉन्च किया जाएगा। सैमसंग गैलेक्सी एस 10 सीरीज़ लॉन्च को कंपनी की वेबसाइट और फेसबुक पेज से लाइव देखा जा सकता है। सैमसंग वेबसाइट से लाइव देखने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आप फेसबुक पेज से लाइव देखना चाहते हैं तो यहां क्लिक कर सकते हैं।

जैसा कि हमने जानकारी दी है कि पिछले माह ही इस फोन से कंपनी ने पर्दा उठा दिया है। ऐसे में फोन के स्पेसिफिकेशन पहले से उपलब्ध हैं। हालांकि, भारत में लॉन्च होने वाले इन फोन के प्रोसेसर कंपनी के खुद के होंगे। वहीं, उपलब्धता को लेकर कल यानी 6 मार्च हो होने वाले इवेंट के दौरान बताया जाएगा। इससे पहले कंपनी इन डिवाइस की भारतीय कीमत की जानकारी भी दे चुकी है।

सैमसंग गैलेक्सी एस10, एस10+ और सैमसंग गैलेक्सी एस10ई की भारतीय कीमत

सैमसंग गैलेक्सी एस10+ के 1टीबी, 512जीबी और 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमश: 1,17,900 रुपए, 91,900 रुपए और 73,900 रुपए है। इसके अलावा गैलेक्सी एस10एस के 512जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 84,900 रुपए है। वहीं, इसके 128जीबी वेरिएंट की कीमत 66,900 रुपए है। अगर बात करें इस सीरीज़ के सबसे सस्ते वेरिएंट गैलेक्सी एस10ई की तो इसके 128जीबी वेरिएंट की कीमत 55,900 रुपए है। बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी एस10 सीरीज़ स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर प्री-ऑर्डर बुकिंग के लिए हो चुके हैं। वहीं, यह डिवाइस कंपनी की अपनी वेबसाइट पर भी लिस्ट हैं।

सैमसंग गैलेक्सी एस10 स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी एस10 में 6.1-इंच का क्वाडएचडी+ कर्व्ड डायनमिक एमोलेड इनफिनिटी ओ डिस्प्ले है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो और 550 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी के साथ आता है। हैंडसेट में 7एनएम ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर दिया गया है। वैसे, भारत जैसे चुनिंदा मार्केट में फोन को 8एनएम ऑक्टा-कोर सैमसंग एक्सीनॉस 9820 प्रोसेसर के साथ लाया जाएगा। फोन में 8 जीबी रैम दिए गए हैं।

पिछले हिस्से पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जो सैमसंग की डुअल ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन तकनीक से लैस है। इस सेटअप में 12 मेगापिक्सल का 77 डिग्री लेंस वाइड-एंगल कैमरा है। एक एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का 45 डिग्री टेलीफोटो लेंस है। इसके अलावा 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस कैमरा है। यह सेटअप 10x डिजिटल ज़ूम को सपोर्ट करता है।

फ्रंट पैनल पर 10-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। गैलेक्सी एस10 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 512 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। फोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा 3,400 एमएएच की बैटरी फोन में जान फूंकने का काम करेगी।

32एमपी सेल्फी कैमरा और इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आएगा सैमसंग गैलेक्सी ए60 स्मार्टफोन

सैमसंग गैलेक्सी 10+ स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

सैमसंग गैलेक्सी एस10+ में 6.4 इंच की क्वाडएचडी+ कर्व्ड डायनमिक एमोलेड इनफिनिटी ओ स्क्रीन है। इसका भी आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। इसमें गैलेक्सी एस10 वाले ही प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। लेकिन 8 जीबी रैम के अलावा एक 12 जीबी रैम वाला वेरिएंट भी है।

गैलेक्सी एस10+ का रियर कैमरा सेटअप गैलेक्सी एस10 वाला ही है। लेकिन फ्रंट पैनल पर इस स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप है। इस सेटअप में प्राइमरी सेल्फी कैमरा सेंसर गैलेक्सी एस10 वाला ही है। इसके अलावा इसमें 8-मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस आरजीबी डेप्थ सेंसर दिया गया है। गैलेक्सी एस10+ की इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प हैं- 128 जीबी, 512 जीबी और 1 टीबी। तीनों ही वेरिएंट में 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। कनेक्टिविटी फीचर और सेंसर्स गैलेक्सी एस10 वाले ही हैं। फोन में 4,100 एमएएच की बैटरी दी गई है।

सैमसंग गैलेक्सी एस10ई की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

अगर बात करें सैमसंग गैलेक्सी एस10ई तो इसमें 5.8-इंच फुल एचडी+ फ्लैट डायनेमिक ऐमोलेड डिसप्ले दिया गया है, जिसका एस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। गैलेक्सी एस10ई कंपनी की एस10 सीरीज का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। इसमें क्वालकॉम का 855 स्नैपड्रैगन प्रोसेसर दिया गया है। हालांकि, भारत में यह डिवाइस कंपनी अपने खुद के सैमसंग ऑक्टा कोर एक्सनोस 9820 प्रोसेसर पर पेश कर सकती है।

सैमसंग गैलेक्सी ए50 बनाम गैलेक्सी ए30, जानें कौन है बेस्ट

इसमें आपको 8 नैनोमीटर फैबरिककेशन वाला ऑक्टाकोर (2×2.7 गीगाहट्र्ज मॉनगूज़ एम4 + 2×2.3 गीगाहट्र्ज कोर्टेक्स-ए75 और 4×1.9 गीगाहट्र्ज कोटेक्स-ए55)
इसके अलावा फोन में 6जीबी व 8जीबी की रैम दी गई है। साथ ही स्टोरेज के लिए फोन में 128जीबी व 256जीबी स्टोरेज का ऑप्शन मौजूद है। वहीं, स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए गैलेक्सी एस10ई में 12-मेगापिक्सल का वाइंड एंगल+ 16-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। गैलेक्सी एस10ई में सेल्फी और वी़डियो कॉलिंग के लिए 10-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

पवार बैकअप के लिए गैलेक्सी एस10ई में 3,100एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। फोन की फास्ट चार्जिंग तकनीक वायर और वायरलैस चार्जर के साथ काम करेगी। फोन एंडरॉयड पाई पर कार्य करता है।