Samsung Galaxy S21 स्मार्टफोन में होगा खास सेल्फी कैमरा, जानें डिटेल

साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग ने इस साल फरवरी में अपनी Galaxy S20 सीरीज को पेश किया था। वहीं, कंपनी इस सीरीज के अपडेट वेरिएंट Samsung Galaxy S21 सीरीज के नए स्मार्टफोन को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इसके अलावा कंपनी गैलेक्सी नोट 20 सीरीज को इस साल अगस्त में लॉन्च कर सकती है। वहीं, अगर बात करें Samsung Galaxy S21 की तो इसके कैमरा को जानकारी सामने आई है।
फेमस टिप्स्टर Ice Universe ने Samsung Galaxy S21 सीरीज को लेकर एक लीक न्यूज शेयर की है। इस लीक के मुताबिक सैमसंग अपनी इस फ्लैगशिप सीरीज में अंडरस्क्रीन सेल्फी कैमरा दे सकती है।
Samsung is considering using the under-screen camera technology on the Galaxy S21 first, and is evaluating the feasibility of the technology.
— Ice universe (@UniverseIce) April 9, 2020
हालांकि, अभी तक सैमसंग ने इस तरह के किसी भी डिजाइन को शयेर नहीं किया है, जिसमें अंडर डिसप्ले कैमरा सेंसर दिखाई दे रहा हो। हालांकि, इस तरह की कोशिश हम ओप्पो के एक प्रोटोटाइप में देख चुके हैं और शाओमी ने भी ऐसे एक स्मार्टफोन तैयार करने की बात कही थी। लेकिन, अभी कर ऐसा कुछ पेश नहीं किया है।
हाल ही में Korea Herald की एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसके अनुसार Samsung ने अभी से Galaxy Note 20 लॉन्च इवेंट की तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह लॉन्च इवेंट अगस्त महीने में आयोजित किया जा सकता है, जिसमें Samsung Galaxy Fold 2 स्मार्टफोन भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद की जा रही है।
रिपोर्ट में इंसाइडर सूत्रों से कहा जा रहा है कि कंपनी अपने अपकमिंग सैमसंग गैलेक्सी नोट सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी में लग गई है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। वहीं, अभी लॉन्च डेट को लेकर भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
हाल ही में बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर Galaxy Note 20 Plus 5G को देखा गया था। वेबसाइट पर फोन को मॉडल नंबर SM-N986U के साथ स्पॉट किया गया था। इस मॉडल नंबर से माना जा रहा है कि यह Galaxy Note 20+ होगा क्योंकि Galaxy Note 10+ 5G का मॉडल नंबर SM-N976U था।