Samsung Galaxy S25 सीरीज में मिल सकता है फ्री Gemini एडवांस्ड सब्सक्रिप्शन और कार क्रैश डिटेक्शन फीचर

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/09/samsung-galaxy-s25-renders-leaked.jpg

Samsung की गैलेक्सी एस सीरीज काफी लोकप्रिय है। अफवाह है कि, अपकमिंग Samsung Galaxy S25 लाइनअप 22 जनवरी को लॉन्च हो सकता है। यदि पिछली लॉन्च टाइमलाइन को सही माना जाए तो, यूजर्स का Galaxy S25 श्रृंखला का इंतजार जल्द ही समाप्त हो जाएगा। वहीं, नई रिपोर्ट्स के अनुसार, गैलेक्सी एस25 सीरीज के मोबाइल्स में फ्री जेमिनी एडवांस्ड सब्सक्रिप्शन और कार क्रैश डिटेक्शन फीचर मिलने की बात सामने आई है। चलिए इस बारे में विस्तार से जानें।

Samsung Galaxy S25 सीरीज मिल सकते हैं बड़े लाभ

एक अन्य रिपोर्ट की मानें तो, एंड्राइड अथॉरिटी ने लीक हुए फर्मवेयर फाइल्स का हवाला देते हुए यह जानकारी दी है कि, Galaxy S25 सीरीज में कार क्रैश डिटेक्शन सेंसर दिया जाएगा। हालांकि, यह फीचर पहले से ही Galaxy S24 सीरीज, Galaxy Z Fold 5, और इसके बाद के सभी डिवाइस में भी उपलब्ध है, लेकिन इसे अभी तक किसी भी क्षेत्र में लाइव नहीं किया गया है और न ही यह ऐप Settings में उपलब्ध है।

दक्षिण कोरियाई ब्रांड OneUI 5.1.1 बिल्ड के बाद से इस पर काम कर रहा है, लेकिन अभी तक इसे लॉन्च नहीं किया गया है। क्रैश डिटेक्शन एक जीवन रक्षक सुविधा है जो यह निर्धारित करती है कि उपयोगकर्ता संभावित कार दुर्घटना में फंस गया है। साथ ही आपातकालीन सेवाओं को स्वचालित रूप से कॉल करता है। यह पहले से ही Pixel और iPhone में उपलब्ध है।