Samsung Galaxy S26 Ultra और Galaxy S25 Ultra में क्या है फर्क, यहां पढ़ें फोन कंपैरिजन

Join Us icon

सैमसंग का सबसे महंगा और पावरफुल स्मार्टफोन Galaxy S26 Ultra लॉन्च हो गई है। इस फोन के मार्केट में आते ही लोगों ने पूछना शुरू कर दिया है कि यह मोबाइल पहले वाले Galaxy S25 Ultra से कितना अलग और एडवांस है। इसी सवाला का जवाब जानने के लिए हमने गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा और एस25 अल्ट्रा का कंपैरिजन किया है। दोनों सैमसंग फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स का यह तुलनात्मक फीचर आप आगे पढ़ सकते हैं।

प्राइस कंपैरिजन

मेमोरी वेरिएंट्सSamsung Galaxy S26 UltraSamsung Galaxy S25 Ultra
12GB RAM + 256GB Storage₹1,39,999₹1,29,999
12GB RAM + 512GB Storage₹1,59,999₹1,41,999
12GB RAM + 1TB Storageउपलब्ध नहीं₹1,65,999
16GB RAM + 1TB Storage₹1,89,999उपलब्ध नहीं

सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 1,39,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। यह 12जीबी रैम और 256जीबी मेमोरी वाले बेस वेरिएंट का प्राइस है। वहीं 12जीबी रैम वेरिएंट को 512जीबी स्टोरेज के साथ 1,59,999 रुपये लाया गया है। यह 16GB RAM वाला सैमसंग फोन 1टीबी मेमोरी के साथ 1,89,999 रुपये में लॉन्च हुआ है।

सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा को कंपनी ने 1,29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। यह नए गैलेक्सी एस26 से 10 हजार रुपये कम है। वहीं 12जीबी रैम व 512जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 1,41,999 रुपये में यानी S26 Ultra से 18,000 रुपये सस्ते में लॉन्च हुआ था। इसके टॉप वेरिएंट को 1,65,999 रुपये में लाया गया था जिसमें 12जीबी रैम के साथ ही 1टीबी स्टोरेज मिलती है।

स्पेसिफिकेशन्स कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्सSamsung Galaxy S26 UltraSamsung Galaxy S25 Ultra
डिस्प्ले6.9″ QHD+ Dynamic AMOLED 2X6.9″ QHD+ Dynamic AMOLED 2X
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5Qualcomm Snapdragon 8 Elite
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid + One UI 8.5Android + One UI 7
रैम + स्टोरेज16GB RAM + 1TB Storage12GB RAM + 1TB Storage
बैक कैमरा200MP Wide Camera (ƒ/1.4)
+
50MP Telephoto (ƒ/2.9)
+
50MP Ultra Wide (ƒ/1.9)
+
10MP Telephoto (ƒ/2.4)
200MP Wide Camera (ƒ/1.7)
+
50MP Telephoto (ƒ/3.4)
+
50MP Ultra Wide (ƒ/1.9)
+
10MP Telephoto (ƒ/2.4)
फ्रंट कैमरा12MP Selfie (ƒ/2.2)12MP Selfie (ƒ/2.2)
बैटरी5000mAh Battery5000mAh Battery
चार्जिंग60W wired + Wireless Charging45W wired + Wireless Charging

डिस्प्ले

सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा और गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा दोनों स्मार्टफोन Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले पर बने हैं और दोनों में ही 6.9-इंच की क्वॉडएचडी+ स्क्रीन दी गई है। इन सैमसंग फोंस में 120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ HDR10+, Vision booster 2600nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है।

Privacy Display ही एक ऐसा प्वाइंट है जो इन दिनों फोंस को अलग और गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा को एडवांस बनाता है। इस फीचर में सिर्फ फ्रंट से देखने पर ही डिस्प्ले पर मौजूद कंटेंट दिखेगा और साइड एंगल से स्क्रीन पर मौजूद चीजे दिखाई नहीं देगी। ये दोनों मोबाइल अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी सपोर्ट करते हैं।

प्रोसेसर

सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी फोन को क्वालकॉम के सबसे नए और पावरफुल मोबाइल चिपसेट Snapdragon 8 Elite Gen 5 पर लॉन्च किया गया है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर Orion CPU है जो 3.63GHz से लेकर 4.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा को भी क्वालकॉम प्रोसेसर पर लाया गया था। इस मोबाइल में 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना स्नेपड्रैगन 8 एलिट चिपसेट लगा हुआ है जो 4.32GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। बताते चलें कि हैवी गेमिंग के दौरान मोबाइल ​को हीट होने के रोकने के लिए इनमें Vapor Chamber भी मिलता है।

सैमसंग का कहना है कि नया गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी फोन पुराने वाले गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा की तुलना में 39% फास्ट एआई परफॉर्मेंस (NPU), 24% बेहतर ग्राफिक्स परफॉर्मेंस (GPU) और 19% फास्ट CPU परफॉर्मेंस दे सकता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy S26 Ultra क्वॉड रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया गया है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.4 अपर्चर वाला 200-मेगापिक्सल OIS सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/1.9 अपर्चर व 120˚ FOV वाला 50-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, एफ/2.9 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 10-मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस लगाया गया है।

Samsung Galaxy S25 Ultra के बैक कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें एफ/1.7 अपर्चर वाला 200-मेगापिक्सल OIS सेंसर दिया गया था जिसके साथ एफ/1.9 अपर्चर व 120˚ FOV वाला 50-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, एफ/3.4 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 10-मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस मौजूद है।

सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी फोन में APV कोडेक सपोर्ट दिया गया है। यह सैमसंग का पहला फोन है जो इस प्रोफेशनल फीचर के साथ आया है। इससे कम साइज में हाई-क्वालिटी वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है और सबसे बड़ी बात कि बार-बार एडिट करने के बाद भी वीडियो क्वालिटी खराब नहीं होगी।

बैटरी

पावर बैकअप के मामले में गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा और एस25 अल्ट्रा की बैटरी कैपेसिटी एक समान है। दोनों मोबाइल 5,000mAh Battery सपोर्ट करते हैं। सैमसंग का कहना है कि दोनों ही मोबाइल्स की बैटरी फुल चार्ज के बाद 31 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकती है।

बैटरी सेम है लेकिन चार्जिंग अलग है। Galaxy S25 Ultra को 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक पर लाया गया था जब्कि नया Galaxy S26 Ultra 60W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। इसमें Super Fast Charging 3.0 टेक्नोलॉजी मौजूद है जिसे लेकर ब्रांड का दावा है कि फोन सिर्फ 30 मिनट में ही 0 से 75% तक चार्ज हो सकता है। यानी कहा जा सकता है कि सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा स्मार्टफोन चार्ज होने में ज्यादा समय नहीं लेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here