Samsung Galaxy S25 की कीमत 1 लाख के पार, 12,000 रुपये तक बढ़े दाम, जानें नया प्राइस

Join Us icon

Samsung Galaxy S25 खरीदने की सोच रहे ग्राहकों को बड़ा झटका लग सकता है। क्योंकि कंपनी ने भारत में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S25 की कीमत में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमतें 19 अगस्त 2026 यानी आज से लागू हो गई हैं। सबसे ज्यादा 12,000 रुपये का इजाफा 512GB मॉडल पर हुआ है। जिसके बाद इसकी कीमत पहली बार 1 लाख के पार पहुंच गई है। आइए, आगे नई कीमत जानते हैं।

Samsung Galaxy S25 की नई कीमत

Samsung द्वारा शेयर की गई जानकारी के अनुसार Galaxy S25 के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 80,999 रुपये थी। इसमें 4,000 रुपये की बढ़ोतरी के बाद नई यह 84,999 रुपये हो गई है। वहीं, फोन के 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वैरियंट पर 12,000 रुपये बढ़ाए गए हैं। यह मॉडल पहले 92,999 रुपये में उपलब्ध था, लेकिन अब इसकी नई कीमत 1,04,999 रुपये हो गई है।

क्यों बढ़ी Galaxy S25 की कीमत?

Samsung ने कोई वजह स्पष्ट नहीं की है। हालांकि, पिछले कुछ समय में कई Android स्मार्टफोन कंपनियों ने अपने फोन की कीमतों में बढ़ोतरी की है। इंडस्ट्री में मेमोरी कंपोनेंट की बढ़ती लागत को इसका प्रमुख कारण माना जा रहा है।

Samsung Galaxy S25 के स्पेसिफिकेशंस

कीमत बढ़ने के बावजूद Galaxy S25 के स्पेसिफिकेशंस इसे फ्लैगशिप रेंज में शानदार विकल्प बनाते हैं। फोन में 6.2 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है। जिसके साथ 12GB RAM मिलती है।

फोटोग्राफी के लिए Galaxy S25 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP का मेन कैमरा, 10MP टेलीफोटो कैमरा और 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy S25 में 4,000mAh की बैटरी दी गई है। जो 25W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा Samsung Galaxy S25 सीरीज के साथ 7 जनरेशन के प्रमुख Android OS अपडेट और 7 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलते हैं।

cropped-Samsung-Galaxy-S25-new-6.jpg?tr=q-70

क्या अभी Galaxy S25 खरीदना चाहिए?

Galaxy S25 की कीमत बढ़ने के बाद इसे खरीदने वाले ग्राहकों को आगामी हफ्तों में मिलने ऑफर्स का वेट करना चाहिए या फिर दूसरे ब्रांड के फोंस के विकल्प भी देख सकते हैं। हालांकि Samsung ब्रांड ही पसंद है तो यह फोन कॉम्पैक्ट डिजाइन, दमदार परफॉरमेंस, डेडिकेटेड टेलीफोटो कैमरा और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ अभी भी बढ़िया विकल्प है। हम आपको आगे भी कीमत में बदलाव होने पर जानकारी देते रहेंगे। 91मोबाइल्स साइट पर विजिट करते रहें।


Samsung Galaxy S25 Price
Rs. 66,999
Go To Store
See All Prices

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here