FCC पर लिस्ट हुए Samsung Galaxy S25 सीरीज ग्लोबली मॉडल, सामने आई अहम जानकारी

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/12/Samsung-Galaxy-S25-series.jpg

Highlights
  • Samsung Galaxy S25 और Galaxy S25+ में इस बार भी फास्ट चार्जिंग में कोई अपग्रेड नहीं होगा।
  • FCC लिस्टिंग से पुष्टि होती है कि तीनों मॉडल्स में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट से लैस होंगे।

Samsung Galaxy S25 सीरीज की लॉन्चिंग 2025 की शुरुआत में होने की उम्मीद है। इस लाइनअप में तीन मॉडल्स: एक वैनिला वेरिएंट, एक प्लस वर्जन और एक हाई-एंड अल्ट्रा मॉडल हो सकते हैं। वहीं, हाल ही में हुई लीक और ऑनलाइन उपस्थिति के बाद अब Samsung Galaxy S25 सीरीज के ग्लोबल मॉडल्स FCC सर्टिफिकेशन पर दिखाई दिए हैं।

आगे बढ़ने से पहले आपको बता दें कि Samsung Galaxy S सीरीज फ्लैगशिप लाइनअप है जो प्रीमियम प्रदर्शन और डिजाइन के साथ आती है। वहीं, इस साल Samsung Galaxy S24 सीरीज भारत में ₹74,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुई थी।

Samsung Galaxy S25 सीरीज के स्पेसिफिकेशन FCC पर सामने आए

हालिया रिपोर्ट्स से यह संकेत मिलते हैं कि तीनों मॉडल्स में नया Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट होगा। इस बार Exynos वर्जन का विकल्प नहीं हो सकता, क्योंकि प्रोडक्शन में गिरावट की रिपोर्ट्स आई हैं। Galaxy S25 और S25+ डिजाइन में समान हो सकते हैं, जबकि Galaxy S25 Ultra को राउंडेड एजेस के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

अफवाहें की माने तो नए Samsung एस-सीरीज के फ्लैगशिप्स फोन्स को ग्लोबल 2025 की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा। संभवतः जनवरी में हो सकती है। भारत उन बाजारों में से एक होगा।