
सैमसंग का भावी हाईएंड डिवाइस गैलेक्सी एस8 लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। हाल ही में फोन के दो वेरिएंट होने तथा दोनों मॉडल की रैम और स्टोरेज़ को लेकर लीक सामने आए थे। अब एक ताजा लीक में इस फोन के डिजाईन और डायमेंशन को लेकर नई जानकारी सामने आई है।
गिज़मोचाईना द्वारा प्रकाशित खबर में सैमसंग के दोनों मॉडल गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8 प्लस से होम बटन नदारद है तथा इसकी बॉडी पर हल्के बेज़ल्स मौजूद है। गैलेक्सी एस8 में 5.8-इंच की डिसप्ले हो सकती है तथा इसका डायमेंशन 131.58एमएम लॉन्ग और 68.05एमएम वाइड हो सकता है।
दूसरी ओर गैलेक्सी एस8 प्लस में 6.08-इंच फ्लैट सर्फेस पर 6.2-इंच की डिसप्ले होने की उम्मीद है जिसका डायमेंशन 159.53एमएम लॉन्ग होने के साथ ही 73.37एमएम वाइड हो सकता है। सैमसंग के इस नए स्मार्टफोन के दोनों मॉडल्स का रेशियो 18.5:9 का हो सकता है।
कंपनी की ओर से हालांकि गैलेक्सी एस8 को लेकर किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन नए लीक के अनुसार सैमसंग अपना यह डिवाईस मार्च माह में अंर्तराष्ट्रीय बाज़ार में अनांउस कर सकती है जो अप्रैल के महीने मे कुछ देशों मे सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है।




















