
सैमसंग फैन्स के लिए अगस्त का महीना बेहद खास रहा था। एक ही हफ्ते में सैमसंग ने एक ओर जहां अपने सबसे ताकतवर नोट गैलेक्सी नोट 9 को लॉन्च किया था वहीं कंपनी ने गैलेक्सी टैब एस4 और गैलेक्सी टैब ए 10.5-इंच को भी अंर्तराष्ट्रीय मंच पर पेश किया था। गैलेक्सी नोट 9 जहां इंडियन मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध हो चुका है वहीं आज कंपनी ने गैलेक्सी टैब एस4 को भी भारत में लॉन्च कर दिया है।
सैमसंग का यह नया टैबलेट डिवाईस 2 इन 1 एंडरॉयड टैबलेट के रूप में सामनें आया है। कंपनी की ओर से इसे ‘सैमसंग डेएक्स’ फीचर से लैस किया गया है जिसके चलते इसे टैबलेट के साथ ही लैपटॉप की तहर भी यूज़ किया जा सकता है। टैब के साथ कीबोर्ड को अटैच कर सकते हैं। डेएक्स फीचर के चलते विंडो लैपटॉप की तरह इसमें भी एक साथ कई ऐप विंडोज़ खोली जा सकती है। वहीं यूएसबी पोर्ट के जरिये टैब एस4 से किसी भी मॉनिटर को भी जोड़ा जा सकता है।

गैलेक्सी टैब एस4 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सैमसंग द्वारा इस नए डिवाईस को 2560 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 10.5-इंच की डब्ल्यूक्यूएक्सजीए सुपर एमोलेड डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह डिवाईस एंडरॉयड ओरियो आधारित है जो 2.35गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर रन करता है। टैब एस4 को 4जीबी की रैम मैमोरी के साथ 64जीबी और 256जीबी स्टोरेज वाले दो वेरिएंट्स में पेश किया गया है। दोनों ही वेरिएंट्स की स्टोरेज को 400जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो टैब एस4 के बैक पैनल पर जहां 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए इस डिवाईस में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 7,300एमएएएच की बैटरी दी गई है। सैमसंग की ओर से गैलेक्सी टैब एस4 के साथ ‘एस पेन’ को भी काफी एडवांस किया है। इसके जरिये मेमो व नोट्स लिखने के साथ ही लोकेशन, डायरेक्शन व टेक्स्ट मैसेज को लिखकर सेव भी कर सकते हैं तथा सेंड भी कर सकते हैं। सैमसंग ने अपने इस डिवाईस में ऐकेजी द्वारा ट्यून्ड 4 स्पीकर दिए हैं जो डॉल्बी एटमॉस का साउंट देते हैं।
6जीबी रैम और 4 कैमरा सेंसर के साथ लॉन्च हुए लेनोवो एस5 प्रो और लेनोवो के5 प्रो
सैमसंग गैलेक्सी टैब एस4 को ब्लैक और ग्रे कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जो 57,900 रुपये की कीमत पर देश में सेल के लिए उपलब्ध होगा। यह डिवाईस आज से ही सैमसंग वेबसाइट और आॅफिशियल रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। इसके अलावा 20 अगस्त से गैलेक्सी टैब एस4 को अमेज़न इंडिया से भी एक्लूसिव खरीदा जा सकेगा। एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड ग्राहक गैलेक्सी टैब एस4 की खरीद पर 5,000 रुपये का कैशबैक पा सकते हैं।






















