
सैमसंग फैन 9 अगस्त का इंतजार कर रहे हैं। इसी दिन कंपनी अपना नेक्स्ट नोट डिवाईस गैलेक्सी नोट 9 लॉन्च करने वाली है। इस बड़े लॉन्च से पहले सैमसंग ने कल टेक जगत के सामनें अपने दो हाईएंड डिवाईस भी पेश कर दिए हैं। सैमसंग की ओर से गैलेक्सी टैब एस4 और गैलेक्सी टैब ए 10.5-इंच अंर्तराष्ट्रीय बाजार में उतार दिए गए हैं। न्यूयार्क में आयोजित एक ईवेंट में मंच से सैमसंग ने ये दोनों डिवाईस पेश किए हैं जो आने वाले हफ्तों में विभिन्न बाजारों में सेल के लिए उपलब्ध होंगे।
सैमसंग गैलेक्सी टैब एस4
सैमसंग का यह नया टैबलेट डिवाईस 2 इन 1 एंडरॉयड टैबलेट के रूप में सामनें आया है। कंपनी की ओर से इसे ‘सैमसंग डेएक्स’ फीचर से लैस किया गया है जिसके चलते इसे टैबलेट के साथ ही लैपटॉप की तहर भी यूज़ किया जा सकता है। टैब के साथ कीबोर्ड को अटैच कर सकते हैं। डेएक्स फीचर के चलते विंडो लैपटॉप की तरह इसमें भी एक साथ कई ऐप विंडोज़ खोली जा सकती है। वहीं यूएसबी पोर्ट के जरिये टैब एस4 से किसी भी मॉनिटर को भी जोड़ा जा सकता है।
गैलेक्सी टैब एस4 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सैमसंग द्वारा इस नए डिवाईस को 2560 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 10.5-इंच की डब्ल्यूक्यूएक्सजीए सुपर एमोलेड डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह डिवाईस एंडरॉयड ओरियो आधारित है जो 2.35गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर रन करता है। टैब एस4 को 4जीबी की रैम मैमोरी के साथ 64जीबी और 256जीबी स्टोरेज वाले दो वेरिएंट्स में पेश किया गया है। दोनों ही वेरिएंट्स की स्टोरेज को 400जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
4जीबी रैम और डुअल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी आॅन8, 6 अगस्त से फ्लिपकार्ट पर होगी सेल
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो टैब एस4 के बैक पैनल पर जहां 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए इस डिवाईस में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह टैबलेट वाईफाई तथा 4जी एलटीई दो मॉडल में लॉन्च हुआ है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 7,300एमएएएच की बैटरी दी गई है।
सैमसंग की ओर से गैलेक्सी टैब एस4 के साथ ‘एस पेन’ को भी काफी एडवांस किया है। इसके जरिये मेमो व नोट्स लिखने के साथ ही लोकेशन, डायरेक्शन व टेक्स्ट मैसेज को लिखकर सेव भी कर सकते हैं तथा सेंड भी कर सकते हैं। सैमसंग ने अपने इस डिवाईस में ऐकेजी द्वारा ट्यून्ड 4 स्पीकर दिए हैं जो डॉल्बी एटमॉस का साउंट देते हैं।
टेक्नो कैमोन आई ट्विन: बेहतर कैमरे के साथ अच्छी कन्फिग्रेशन, लेकिन ‘फोकस’ की कमी
सैमसंग गैलेक्सी टैब एस4 को ब्लैक और सिल्वर कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। कीमत की बात करें तो टैब एस4 का वाईफाई आॅनली 64जीबी वेरिएंट 649.99 यूएस डॉलर की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 44,330 रुपये है। वहीं इसके 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 750 डॉलर यानि तकरीबन 51,000 रुपये की कीमत पर अमेरिका में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने अभी टैब एस4 के 4जी एलटीई मॉडल की कीमत का खुलासा नहीं किया है।




















