20 अक्टूबर को है Samsung Galaxy Unpacked Part 2 Event, Apple और Google को मिलेगा झटका

Samsung फैन्स के लिए एक बड़ी खबर आई है। कंपनी इस महीने अपना नया “Galaxy Unpacked Part 2” आयोजित करने वाली है। सैमसंग ने घोषणा कर दी है कि आने वाली 20 अक्टूबर को कंपनी गैलेक्सी अनपैक्ड पार्ट 2 ईवेंट करने जा रही है। सैमसंग ने हालांकि अभी तक यह जानकारी नहीं दी है कि इस गैलेक्सी अनपैक्ड ईवेंट के मंच से क्या लॉन्च किया जाएगा, लेकिन इस ईवेंट की घोषणा मात्र से ही न सिर्फ सैमसंग फैंस बल्कि Apple व Google सहित अन्य टेक ब्रांड भी सोच में पड़ गए हैं।
Galaxy Unpacked Part 2 ईवेंट का आयोजन 20 अक्टूबर को स्थानिय समयानुसार 10:00 AM EST पर होगा। यह वक्त भारतीय समयानुसार शाम के 7 बजकर 30 मिनट पर होगा। सैमसंग ने अभी तक इस दिन अनाउंस होने वाले नाम को पर्दे में ही रखा है लेकिन यह ईवेंट कई मायनों में अहम इसलिए माना जा रहा है क्योकि इससे पहले 18 अक्टूबर को Apple अपना ईवेंट करने वाली है और 19 अक्टूबर को Google अपनी Pixel 6 series लॉन्च करने वाली है। बहरहाल 20 अक्टूबर को Samsung क्या खास लेकर आने वाली है इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।
Samsung Galaxy S21 FE
आपको याद दिला दें कि कुछ समय पहले टिपस्टर Jon Prosser ने जानकारी दी थी कि सैमसंग कंपनी अक्टूबर की 29 तारीख को गैलेक्सी एस21 एफई स्मार्टफोन टेक मंच पर पेश कर देगी। अपने बयान में टिपस्टर ने कहा था कि 29 अक्टूबर को लॉन्च होने के एक सप्ताह पहले यानी 20 अक्टूबर को यह फोन प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। ऐसे में कुछ हद तक कयास लगाए जा रहे हैं कि 20 अक्टूबर को आयोजित होने वाले Galaxy Unpacked Part 2 ईवेंट के मंच से Samsung Galaxy S21 FE यानी Fan Edition पेश किया जा सकता है।
Samsung Galaxy S21 FE के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो विभिन्न लीक्स और सर्टिफिकेशन्स साइट पर मिली जानकारी के अनुसार यह मोबाइल फोन 6.4 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगा। इस मोबाइल फोन में पंच-होल इनफिनिटी ‘ओ’ एमोलेड डिसप्ले देखने को मिल सकती है। लीक की मानें तो यह स्मार्टफोन White, Graphite, Lavender और Olive Green कलर में बाजार में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। यह भी पढ़ें : 12GB RAM के साथ आ रहा है OPPO K9s, इसमें मिलेगा 64MP कैमरा और 30W Rapid Charging
सैमसंग गैलेक्सी एस21 एफई को एंडरॉयड 11 पर पेश किया जा सकता है सैमसंग वन यूआई 3.1.1 के साथ काम करेगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट देखने को मिल सकता है। सामने आया है कि यह सैमसंग फोनन 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जाएगा जिसके साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 660 जीपीयू दिए जाने की बात लीक में सामने आई है।
Samsung Galaxy S21 Fan Edition के डिजाईन की बात करें तो लीक हुई फोटोज़ के मुताबिक फोन के लोवर पैनल पर स्पीकर ग्रिल और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट के साथ सिम ट्रे भी दिया जाएगा। वहीं वॉल्यूम रॉकर और पावन बटन फोन के दाएं पैनल पर देखने को मिलेंगे। लीक के अनुसार Samsung Galaxy S21 FE स्मार्टफ़ोन इन-डिस्प्ले फ़िंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करेगा वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 4,500एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।