Samsung Galaxy Z Fold 6 और Flip 6 के कलर ऑप्शन लॉन्च से पहले आए सामने, जानें डिटेल

Join Us icon
samsung-galaxy-z-fold-6-and-z-flip-6-marketing-poster-leaked
Highlights

  • 10 जुलाई को Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 पेश हो सकते हैं।
  • दोनों मोबाइल्स में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट मिल सकता है।
  • Samsung Galaxy Z Fold 6 चार रंग विकल्पों में आ सकता है।

सैमसंग अगले महीने अपने प्रीमियम फोल्ड और फ्लिप डिवाइस लॉन्च कर सकता है। यह अनपैक्ड इवेंट में Samsung Galaxy Z Fold 6 और Samsung Galaxy Z Flip 6 नाम से आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि इवेंट 10 जुलाई को संभव हो सकता है। वहीं, लॉन्च से पहले दोनों फ्लैगशिप मोबाइल्स के कलर ऑप्शन की डिटेल सामने आ गई है। आइए, आगे लीक जानकारी को विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy Z Fold 6 और Flip 6 कलर ऑप्शन (लीक)

  • सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर टिपस्टर इवान ब्लास ने सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 6 और सैमसंग गैलैक्स जेड फ्लिप 6 के रंगो के बारे में बताया है।
  • आप नीचे दिए गए पोस्ट में देख सकते हैं कि सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 6 चार रंग विकल्पों में लॉन्च होने की बात लिखी है। इसमें ब्लू, मिंट, येलो और सिल्वर शैडो कलर शामिल है।
  • अगर बात करें सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 6 की तो यह पिंक, नेवी और सिल्वर शैडो जैसे तीन कलर में आ सकता है।
  • टिपस्टर ने दावा किया है कि फोल्ड 6 और फ्लिप 6 व्हाइट और क्राफ्टेड ब्लैक कलर में भी उपलब्ध हो सकता है। इन्हें एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन सेल किया जा सकता है।
  • यह भी बताया गया है कि कंपनी गैलेक्सी जेड फ्लिप 6 को पीच कलर में भी ला सकती है इसे भी एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन उपलब्ध कराया जा सकता है।

Samsung Galaxy Z Fold 6 और Z Flip 6 के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • Samsung Galaxy Z Flip 6 में 3.9 इंच का बड़ा कवर डिस्प्ले दिया जा सकता है।
  • मोबाइल के प्रोसेसर की बात करें तो Samsung Galaxy Z Fold 6 और Z Flip 6 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 के साथ एंट्री ले सकते हैं।
  • Galaxy Z Flip 6 मोबाइल में यूजर्स को बढ़िया बैकअप के लिए 4,000mAh की बैटरी मिलने की बात सामने आई है।
  • गैलेक्सी जेड फोल्ड और फ्लिप मोबाइल्स में 3C लिस्टिंग के अनुसार 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग तकनीक होने का पता चला था।
  • पूर्व लीक के अनुसार गैलेक्सी जेड फ्लिप 6 स्मार्टफोन 256GB और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज वाला हो सकता है।
  • सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 6 में 256GB, 512GB और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज होने की बात कही गई हैं।
  • Samsung Galaxy Z Flip 6 में 50MP का प्राइमरी लेंस दिया जा सकता है।
  • Samsung Galaxy Z Fold 6 और Z Flip 6 नई एआई तकनीक के साथ एंड्रॉइड 14 आधारित वन यूआई पर काम कर सकते हैं।


Samsung Galaxy Z Fold6 Price
Rs. 164,990
Go To Store
Rs. 164,999
Go To Store
See All Prices

Best Competitors

See All Competitors

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here