
भारतीय मोबाइल बाजार में Samsung और शाओमी की जंग अब चरम पर है। भारत में सैमसंग को पीछे छोड़ शाओमी ने नंबर एक की कुर्सी हासिल तो कर ली लेकिन सैमसंग अब जरा भी कोताही बरतने के मूड में नहीं है। पिछले सप्ताह ही Xiaomi ने जानकारी दी थी कि उसने Redmi Note 7 सीरीज फोन के 1 मिलियन यानी की 10 लाख यूनिट बेच डाले। वहीं दूसरे ही सप्ताह सैमसंग ने उससे बड़ी खबर दी है। कंपनी का कहना है कि महज 40 दिनों में Samsung Galaxy A सीरीज के 2 मिलियन अर्थात 20 लाख से ज्यादा यूनिट सेल हुए हैं और यह सेल सिर्फ गैलेक्सी ए सीरीज के तीन मॉडल Samsung Galaxy A10, Samsung Galaxy A30 और Samsung Galaxy A को मिलाकर है।
इस बारे में जानकारी देते हुए सैमसंग का कहना था कि गैलेक्सी ए सीरीज को लेकर जिस तरह की आशा हमने की थी उससे कहीं बेहतर परिणाम देखने को मिले। 40 दिनों में हमनें Galaxy A10, Galaxy A30 और Galaxy A50 के 20 लाख से भी ज्यादा यूनिट सेल किए हैं। वहीं सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि सिर्फ इन तीन मॉडल का सेल्स वैल्यू 500 मिलियन डॉलर (अर्थात लगभग 50 हजार करोड़ रुपये) से ज्यादा का रहा जो किए एक रिकॉर्ड है।
सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज की शुरुआत कंपनी ने इस साल फरवरी के अंत में की थी। जहां एक साथ तीन फोन गैलेक्सी ए10, गैलेक्सी ए30 और गैलेक्सी ए को पेश किया था। इसके बाद गैलेक्सी ए20 और ए70 को भी भारत में लॉन्च कर दिया गया है। गैलेक्सी ए20 सेल पर जा चुका है लेकिन ए70 अभी थोड़े समय बाद सेल के लिए उपलब्ध होगा। इसे भी पढ़ें: Oppo F11 Pro पर मिल रहा 5,000 रुपए का कैशबैक, ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
Samsung Galaxy A10

सैमसंग गैलेक्सी ए10 बड़ी स्क्रीन का डिवाइस है। कंपनी ने इसे 6.2-इंच की एचडी+ डिसप्ले के साथ पेश किया है और फोन में आपको इनफिनिटी यू नॉच देखने को मिलेगा। जिसे वॉटर ड्रॉप नॉच नाम से भी जाना जाता है। एक्सनॉस 7884बी चिपसेट आधारित इस फोन में 2जीबी की रैम और 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो इसमें एफ/1.9 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। इसी तरह फोन के फ्रंट पैनल पर नॉच के अंदर एफ/2.0 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। फोन में फेसअनलॉक सपोर्ट है और यह 3,400एमएएच की बैटरी के साथ आता है। इसे भी पढे़ं: यूज करते ही टूटी Samsung Galax Fold की स्क्रीन, कंपनी ने कहा-जांच करेंगे
Samsung Galaxy A30
सैमसंग गैलेक्सी ए30 मध्य रेंज का एक दमदार डिवाइस है जिसमें 6.4-इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले दी गई है। फोन में 4जीबी रैम मैमोरी के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 9 पाई पर कार्य करता जबकि इसमें सैमसंग का नया वन यूआई देखने को मिलेगा। यह फोन एक्सनॉस 7904 चिपसेट पर रन करता है और इसमें 2.0 गीगाहट्र्ज का ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए 16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है जबकि सेल्फी के लिए गैलेक्सी ए30 में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। वहीं पावर बैकअप के लिए गैलेक्सी ए30 में भी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।
Samsung Galaxy A50
सैमसंग ए सीरीज का यह पहला फोन है जिसमें इनडिसप्ले फींगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। फोन में 6.4-इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड स्क्रीन है वहीं उपर में ‘यू’ शेप की नॉच जिसे इनफिनिटी यू का नाम दिया गया है। यह फोन एक्सनोस 9610 चिपसेट पर रन करता है और इसमें ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी ने इसे 4जीबी रैम मैमोरी के साथ 64जीबी मैमोरी और 6जीबी रैम के साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज में पेश किया है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में एफ/1.7 अपर्चर वाला 25-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके अलावा 8-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है। फोन के ये दोनों ही कैमरा सेंसर एफ/2.2 अपर्चर सपोर्ट करते है। सेल्फी कैमरे की बात करें तो गैलेक्सी ए50 में एफ/2.2 अपर्चर वाला 25-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए गैलेक्सी ए50 में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।




















