
कोरियन कंपनी सैमसंग तकनीक व डिवाईसेज़ के मामले में शुरू से ही टेक जगत को कुछ नया देती रही है। हाल ही में जब नोकिया 3310 की वापसी हुई तो स्मार्टफोन यूजर्स ने एक जमाने के इस सुपरहिट फोन को हाथों हाथ लिया। और अब मोबाईल यूजर्स के ऐसे ही अनुभव को एक फिर दोहराते हुए सैमसंग अपना फ्लैप स्मार्टफोन लेकर आ रही है।
यह है कभी न टूटने वाला फोन, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स भी नहीं किसी से कम
सैमसंग के फ्लैप स्मार्टफोन को चीनी साइट पर लिस्ट किया गया है जहां इसका मॉडल नंबर एसएम-जी9298 बताया गया है। इस लिस्टिंग के अनुसार सैमसंग अपने इस नए फ्लैप स्मार्टफोन को उसी पुरानी ट्रेडिशनल एल्फान्युमेरिक कीपैड पर पेश करेगी तथा इसके साथ ही इस फोन में 4.2-इंच की एमोलेड डिसप्ले होगी।

टेना पर लीक की गई जानकारी के अनुसार यह फोन एंडरॉयड मार्शमैलो पर आधारित होगा तथा 2.15गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर स्नैपड्रैगन 820चिपसेट पर कार्य करेगा। इस फोन में 4जीबी रैम तथा 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा बताया गया है।
1 जून को लॉन्च होगा यू यूरेका ब्लैक, फ्लिपकार्ट पर होगी एक्सक्लूसिव सेल
प्राप्त जानकारी अनुसार सैमसंग का नया फ्लैप फोन 127.7 × 61.4 × 15.87एमएम डायमेंशन का होगा तथा इसमें 2,300एमएएच की बैटरी होगी। हालांकि इस फोन को लेकर सैमसंग की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन अभी से इतना माना जा रहा है कि अगर सैमसंग सच में फ्लैप फोन को एक बार फिर से मार्केट में उतारती है तो इसके चाहने वालो की तादाद नए नोकिया 3310 से भी ज्यादा हो सकती है।





















