Samsung भी कर रहा नया 5G फोन लाने की तैयारी, Galaxy F52 नाम के साथ हो सकता है लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/03/Samsung-Galaxy-F62.jpg

Samsung ने कुछ समय पहले अपनी Galaxy F-सीरीज को आगे बढ़ाते हुए मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy F62 लॉन्च किया था। वहीं, अब जानकारी सामने आ रही है कि कंपनी एफ-सीरीज में एक और फोन को लाने का विचार कर रही है। दरअसल, सैमसंग के एक नए फोन को मॉडल नंबर SM-E5260 के साथ 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। हालांकि, वेबसाइट पर फोन के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन, माना जा रहा है कि यह फोन Samsung Galaxy F52 5G हो सकता है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि Samsung Galaxy F62 का मॉडल नंबर SM-E625F था। वहीं, दूसरी ओर बताया गया है कि कंपनी के इस नए 5G फोन को जल्द चीन में लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन, भारत में गैलेक्सी एफ-सीरीज के एक्सक्लूसिव होने के कारण चीन में फोन का नाम अलग हो सकता है।

वेबसाइट पर लिस्ट हुआ Galaxy F52

91मोबाइल्स द्वारा 3C लिस्टिंग को स्पॉट किया गया है, जिसमें सैमसंग का एक फोन मॉडल नंबर SM-E5260 व 5G के साथ लिस्ट है। सर्टिफिकेशन से यह भी पता चलता है कि फोन 25W फास्ट चार्जिंग (9.0V, 2.77A) का सपोर्ट करता है। यह फोन चीन में लॉन्च होगा, इसलिए इसे सैमसंग गैलेक्सी F52 5G नहीं कहा जा सकता है। यह देश में गैलेक्सी ए या गैलेक्सी एम सीरीज के अंदर पेश किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक इस मॉडल नंबर को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy A72 बनाम Samsung Galaxy A52, जानें कितना अंतर और कितनी समानता

Samsung Galaxy F62 की specifications

अगर बात करें Galaxy F62 की तो फोन को भारत में 4G-only डिवाइस के रूप में लॉन्च किया गया था। यह सेंटर पंच-होल कैमरा के साथ 6.7 इंच FHD + AMOLED प्लस डिसप्ले के साथ आता है। वहीं, गैलेक्सी F62 Exynos 9825 चिपसेट है जो 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। हैंडसेट एंडरॉयड 11-आधारित वन यूआई 3.1 पर चलता है और 25W फास्ट चार्जिंग समर्थन के साथ एक बड़ी 7,000mAh की बैटरी से लैस है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy S21 FE भी होगा इंडिया में लॉन्च, कम कीमत में मिलेगी फ्लैगशिप स्पेसिफिकेशन्स

इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी F62 एक क्वाड-कैमरा सिस्टम है जिसमें 64MP प्राइमरी कैमरा, 12MP वाइड-एंगल लेंस, 5MP डेप्थ सेंसर और 5MP मैक्रो लेंस शामिल है। फोन में 32MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिलता है। अन्य फीचर्स के तौर पर फोन में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, डॉल्बी एटमॉस, सैमसंग पे, डुअल-बैंड वाई-फाई और बहुत कुछ है।