
कोरियन कंपनी सैमसंग अपनी फ्लैगशिप के तहत एक्सकवर सीरीज़ में एक और स्मार्टफोन जोड़ने की तैयारी में है। वर्ष 2015 में एक्सकवर 3 पेश करने के बाद अब एक बार फिर कंपनी की ओर इस सीरीज़ को नई अपडेटिड तकनीक से लैस कर एक्सकवर 4 के रूप में जल्द लॉन्च किया जा सकता है।
नोकिया पी1 की वीडियो लीक, देखें डिजाईन, बॉडी और अन्य फ़ीचर्स
सैम मोबाईल की एक रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग के एसएम-जी390एफ मॉडल नंबर वाले एक डिवाईस को वाई-फाई सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है जो सैमसंग गैलेक्सी एक्सकवर 4 हो सकता है। खबर के अनुसार यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 7.0 नुगट पर आधारित होगा।

हालांकि सैमसंग के इस फोन को लेकर अन्य कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद की जा सकती है कि सैमसंग साल की पहली छमाही में अपना यह स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है।
लेनोवो टैब3 8 प्लस की स्पेसिफिकेशन्स लीक
सैमसंग एक्सकवर की बात करें तो यह फोन 4.5-इंच स्क्रीन से लैस है। कंपनी ने इसे 1.2गीगाहर्ट्ज़ वाले क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर पेश किया था। इसमें 1.5जीबी रैम के साथ 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई थी। फोटोग्राफी के लिए सैमसंग ने इस फोन में 5-मेगापिक्सल का रियर तथा 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया था।


















