8699 रुपये में लॉन्च हुआ 6000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन itel A300C 4G, देखें स्पेसिफिकेशन्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/10/itel-A300C-Price-.jpg

लो बजट स्मार्टफोंस बनाने वाले टेक ब्रांड आइटेल ने भारतीय ग्राहकों के लिए आज 8,699 रुपये का फोन पेश किया है। कंपनी की ओर से itel A300C 4G फोन का सबसे सस्ता मेमोरी वेरिएंट बाजार में उतार दिया गया है जो 3GB RAM के साथ आया है। इस सस्ते मोबाइल फोन में बड़ी 6000mAh battery लगाई गई है और स्ट्रांग बिल्ड क्वालिटी के लिए Military-Grade ड्यूरेबिलिटी दी गई है।

सस्ता स्मार्टफोन

itel A300C 4G स्मार्टफोन को 3GB RAM + 32GB Storage के साथ 8,699 रुपये में लॉन्च किया गया है। लंबे समय बाद ऐसा देखा जा रहा है कि कोई स्मार्टफोन 32जीबी मेमोरी के साथ मार्केट में आया है। वहीं इस मोबाइल के 4GB RAM + 64GB storage वेरिएंट को 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। आइटेल ए300सी 4जी को मोबाइल की दुकान से Lavender Purple, Silver Mist और Classic Black कलर में परचेज कर सकते हैं।

itel A300C 4G स्पेसिफिकेशन्स

आइटेल ए300सी 4जी की सबसे बड़ी ताकत इस मोबाइल की बड़ी बैटरी है। पावर बैकअप के लिए इसमें तगड़ी 6000mAh बैटरी लगाई गई है। ब्रांड का दावा है कि फुल चार्जिंग में यह सस्ता स्मार्टफोन फोन तकरीबन 46 घंटे तक का टॉकटाइम या फिर तकरीबन 18 घंटे का शार्ट वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकता है। कंपनी की मानें तो itel A300C 4G फोन 50 दिन ऑन रह सकता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 18W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है।

itel A300C 4G स्मार्टफोन MIL-STD-810H सर्टिफाइड मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर बनाया गया है जो इसे मजबूत बिल्ड क्वालिटी प्रदान करती है। ब्रांड के मुताबिक 1.8 मीटर की हाइट से गिरने के बाद भी यह मोबाइल टूटेगा नहीं। वहीं माइनस 21 डिग्री की ठंड और तेज गर्मी के मौसम में भी यह बिना रूकावट काम कर सकता है। फोन अनलाकिंग और सिक्योरिटी के लिए कंपनी ने साइड फ्रेम पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन लगाया है।

स्मार्टफोन को प्राप्त IP65 रेटिंग इसे डस्ट और पानी से बचाने में मदद करती है। itel A300C 4G स्मार्टफोन में 720 × 1612 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.6-इंच की एचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली डिस्प्ले एलसीडी पैनल पर बनी है जिसपर 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ ही 480nits ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए 8 मेगापिक्सल बैक कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगाया गया है।

प्रोसेसिंग के लिए आइटेल ए300सी में Unisoc T7100 चिपसेट दिया गया है। यह ऑक्टाकोर प्रोसेसर 1.6गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। itel A300C एक्सटेंडेट रैम फीचर से लैस है जो मोबाइल की 3जीबी फिजिकल रैम में 5जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 8GB RAM की ताकत देती है। जो लोग पहली बार स्मार्टफोन चलाने वाले हैं या कोई सेकेंडरी मोबाइल रखना चाहते हैं उन्हें यह 10000 से कम का सस्ता स्मार्टफोन पसंद आ सकता है।