8 हजार रुपये का स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, 5000mAh बैटरी और 6GB RAM की पावर के साथ आया Lava Bold N4 Lite

इंडियन मोबाइल कंपनी लावा इंटरनेशनल ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन Lava Bold N4 Lite लॉन्च किया है। यह 4G Smartphone है जिसे सिर्फ 8099 रुपये की कीमत पर लाया गया है। बोल्ड सीरीज में जोड़े गए इस सस्ते लावा स्मार्टफोन में एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी दी गई है जो 3जीबी फिजिकल में 3जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 6GB RAM की ताकत देती है। लावा बोल्ड एन4 लाइट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Lava Bold N4 Lite प्राइस
लावा बोल्ड एन4 लाइट 4जी को सिंगल वेरिएंट में ही लॉन्च किया गया है जिसमें 3GB RAM + 32GB Storage दी गई है। इस फोन की कीमत 8,099 रुपये है। लेकिन शुरुआती सेल में कंपनी इस मोबाइल पर 100 रुपये का डिस्काउंट देगी जिसके बाद Lava Bold N4 Lite 7,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इस सस्ते स्मार्टफोन की ब्रिकी 3 सितंबर से शुरू होगी जिसे Empire Gold और Ghost Silver कलर में अमेजन से परचेज किया जा सकेगा।
Lava Bold N4 Lite स्पेसिफिकेशन्स
लावा बोल्ड एन4 लाइट 4जी स्मार्टफोन को Android 16 Go पर लाया गया है। कंपनी ने इस फोन को ब्लोट-फ्री एंड्रॉयड वर्ज़न पर पेश किया है जिसमें कोई भी फालतू की ऐप या ऐड नहीं मिलेगी। वहीं एंड्रॉयड गो होने के चलते इसमें गूगलगो ऐप्स को भी डाउनलोड और इंस्टाल किया जा सकता है। Lava Bold N4 Lite 4G फोन को कंपनी 2 साल की सिक्योरिटी अपडेट्स के साथ लेकर आई है।
Lava Bold N4 Lite 4G फोन UNISOC 9863A चिपसेट पर लॉन्च हुआ है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 1.6गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह सस्ता लावा स्मार्टफोन 3जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है जिसे वचुर्अल रैम के साथ 6जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। बोल्ड एन4 लाइट में 32जीबी स्टोरेज दी गई है और इसमें 64जीबी का मेमोरी कार्ड लगाया जा सकता है।
नए लावा मोबाइल को कंपनी MIL-STD-810H सर्टिफाइड मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर लेकर आई है जो इसे मजबूती प्रदान की करती है। यानी फोन जमीन पर गिरने के बाद भी सुरक्षित रह सकता है। यह मोबाइल 6.56-इंच की एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यूजर्स को इस फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और म्यूजिक के निए सिंगल स्पीकर भी मिलेगा।
पावर बैकअप के लिए Lava Bold N4 Lite 4G स्मार्टफोन को 5000mAh बैटरी से लैस कर भारतीय बाजर में उतारा गया है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 10W चार्जिंग का सपोर्ट भी मौजूद है। फोन को किसी भी टाईप सी केबल से चार्ज किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए लावा बोल्ड एन4 लाइट में 8 मेगापिक्सल बैक कैमरा और 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा लगाया गया है।