बच्चों का स्मार्टफोन हुआ लॉन्च! इंटरनेट पर मौजूद ‘गलत’ चीजों से बचाएगा यह AI वाला मोबाइल

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/08/HMD-Fuse.jpg

मोबाइल फोन लगभग हर व्यक्ति की जरूरत बनता जा रहा है। ऑनलाइन पढ़ाई के चलते अब स्कूली बच्चों को भी स्मार्टफोन की आवश्यकता पड़ने लगी है। इंटरनेट पर मौजूद अभद्र कंटेंट के चलते बच्चों को फोन देने में भी डर बना रहता है। माता-पिता की इसी चिंता का समाधान करते हुए एचएमडी ग्लोबल ने बच्चों का स्मार्टफोन HMD Fuse लॉन्च किया है जो खास HarmBlock AI के साथ काम करता है। इस मोबाइल के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन बताया जा रहा है जो बच्चों को न्यूड कंटेंट रिकॉर्ड करने और किसी को भेजने से रोकेगा। वहीं साथ ही इंटरनेट पर न्यूड या यौन तस्वीरें देखने और फोन में सेव करने से भी बचाएगा। इस फोन में SafeToNet द्वारा निर्मित HarmBlock AI दिया गया है जो लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान भी आपत्तिजनक मूवमेंट को तुरंत ब्लाक कर देगा।

यह बच्चों का स्मार्टफोन ऑन-डिवाइस एआई वाला है जो बिना इंटरनेट के भी काम करता है और मोबाइल में मौजूद ऐप्स, कैमरा, वेबसाइट व मैसेज को ट्रैक करता रहता है। इसके प्राइवेसी सेंट्रिक डिजाइन के चलते फोन में सेव फोटो, वीडियो और ब्राउजिंग हिस्ट्री को पूरी तरह सिक्योर रखा जाएगा। वहीं कंटेंट ब्लॉकिंग एआई फीचर के चलते किसी भी तरह से डिस्प्ले पर आने वाले न्यूड कंटेंट को तुरंत रोक दिया जाएगा।

HMD Fuse की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 720 x 1612 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.56-इंच की HD+ LCD स्क्रीन दी गई है जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। यह मोबाइल क्वालकॉम के Snapdragon 4 Gen 2 ​​चिपसेट पर लॉन्च हुआ है जो 6GB RAM और 128GB storage सपोर्ट करता है। यह एचएमडी स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर काम करता है।

फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर 108MP मेन सेंसर के साथ 2MP portrait लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोबाइल 50MP front कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए एचएमडी फ्यूज 5,000mAh बैटरी सपोर्ट करता है जो 33W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर काम करती है। इस फोन में IP54 रेटिंग, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 5GHz Wi-Fi और Bluetooth 5.1 जैसे विकल्प भी मिलते हैं।

इस नए एचएमडी मोबाइल को फिलहाल सिर्फ इंग्लैंड में पेश किया गया है जो वहां vodafone कंपनी के साथ बंडल ऑफर में बिकेगा। इसके लिए हर महीने 33 GBP चुकाने होंगे जो इंडियन करंसी अनुसार 3,800 रुपये के करीब है। इसमें कॉलिंग और इंटरनेट भी मिलेगा। HMD Fuse का मुख्य लक्ष्य ​बच्चों की ऑनलाइन सेफ्टी सुनिश्चित करना और साइबर बुलिंग से बचाना है जिसका कैमरा बेहतरीन और प्रोसेसिंग औसत है।