10499 रुपये का फोन! 5200mAh बैटरी, 13MP कैमरा और 6GB RAM की ताकत के साथ Redmi A7 4G फोन लॉन्च

Join Us icon

सस्ता स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं आज रेडमी का नया फोन आया है। कंपनी ने इंडिया में लो बजट मोबाइल Redmi A7 4G लॉन्च किया है। यह कम रेट वाला मोबाइल 10,499 रुपये में आया है जिसमें 5200mAh battery, 13MP Camera, 120Hz रिफ्रेश रेट वाला स्क्रीन और 6GB RAM की ताकत मिलती है। नए रेडमी ए7 4जी स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की फुल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

यह सस्ता स्मार्टफोन 3जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है। मोबाइल में एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी दी गई है जो इस 3जीबी फिजिकल रैम में 3जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर रेडमी ए7 4जी फोन को 6GB RAM की पावर (3जीबी + 3जीबी) प्रदान करती है। गौरतलब है कि यह रेडमी का मोबाइल LPDDR4X RAM तकनीक सपोर्ट करता है। बताते चलें कि रेडमी ए7 4जी फोन 10,499 रुपये में 24 अप्रैल से Black और Sky Blue कलर में बिकेगा।

Redmi A7 4G लेटेस्ट Android 16 GO ओएस पर लाया गया है। एंड्रॉयड गो एडिशन होने के चलते इस मोबाइल में गूगल गो ऐप्स को डाउनलोड और इंस्टाल किया जा सकता है। ये ऐप्स कम रैम व हल्के प्रोसेसर पर भी स्मूथ रन कर सकती है। गौरतलब है कि एंड्रॉयड गो फोन में चलने वाली मोबाइल ऐप्लिकेशन कम इंटरनेट कंज्यूम करती है और बैटरी भी कम खर्च करती है।

रेडमी ए7 4जी फोन को 2 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड के साथ लाया गया है जिसमें 4 साल की सिक्योरिटी अपडेट मिलती है। यह लो बजट मोबाइल फोन 12एनएम फेब्रिकेशन्स पर Unisoc T7250 ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ है जो 1.6गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 1.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

Redmi A7 4G स्मार्टफोन को 1640 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.88-इंच की एचडी डिस्प्ले पर लाया गया है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली स्क्रीन है जो एलसीडी पैनल पर बनी है। स्मूथ स्क्रॉलिंग के लिए जहां इसमें 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलती है वहीं बेहतर विजिबिलिटी के लिए 600निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। ज्यादा देर तक फोन चलाने पर आंखों को नुकसान ना हो, इसके लिए मोबाइल को फ्लिकर फ्री और लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन के साथ लाया गया है।

पावर बैकअप के लिए इस सस्ते स्मार्टफोन को 5200एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया गया है। मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 15वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। यह रेडमी फोन पावरबैंक का काम भी कर सकता है। कंपनी ने इसे 7.5वॉट रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च किया है। यानी रेडमी ए7 से दूसरे मोबाइल्स को भी चार्ज किया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए Redmi A7 4G मोबाइल के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। फोन अनलॉकिंग और सिक्योरिटी के लिए इसके साइड फ्रेम पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन लगाया गया है। वहीं ग्राहकों को इस फोन में 3.5एमएम जैक भी मिलेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here